फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Three including alleged BJP leader Seema Gupta appeared in court in domestic violence case, got bail

Agra News: घरेलू हिंसा के मुकदमे में कथित भाजपा नेत्री सीमा गुप्ता सहित तीन कोर्ट में पेश, बेल

Tue, 03 Jun 2025 11:35 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 03 Jun 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
Three including alleged BJP leader Seema Gupta appeared in court in domestic violence case, got bail
मैनपुरी। भाजपा की कथित नेत्री सीमा गुप्ता अपनी बेटी और पति के साथ मंगलवार को कोर्ट में पेश हुईं। सीमा गुप्ता व अन्य के खिलाफ बहू शीतल गुप्ता ने घरेलू हिंसा का केस महिला थाने में दर्ज कराया था। पुलिस के बढ़ते दबाव के चलते आरोपियों ने कोर्ट में सरेंडर एप्लीकेशन दी। इसके बाद वह हाजिर हुए। एसीजेएम कोर्ट से सीमा गुप्ता, उनके पति भगवत शरण गुप्ता, बेटी कोमल उर्फ लवली को बेल मिल गई है। वहीं, शुभम उर्फ रवि गुप्ता हाजिर नहीं हुआ है। शुभम गुप्ता उर्फ रवि की पत्नी शीतल गुप्ता की ओर से महिला थाने में केस दर्ज कराया गया था। इसमें आरोप था कि 30 नवंबर 2021 को उसकी शादी शुभम के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही पति, ससुर भगवत शरण गुप्ता, सास सीमा गुप्ता व ननद कोमल गुप्ता उर्फ लवली अतिरिक्त दहेज में चार पहिया गाड़ी की मांग करने लगे। भूखा प्यासा रखकर शारीरिक व मानसिक यातनाएं देने लगे। मायके वालों ने कई बार समझाने का प्रयास किया। मगर, यह लोग नहीं माने। इधर, पति का प्रेम प्रसंग दूसरी महिला के साथ चल रहा है। जिसके साथ शारीरिक संबंध बनाने के वीडियो भी पति ने बनाए हैं। 24 मई 2025 को ससुरालीजन ने कमरे में बंद कर बुरी तरह से मारा पीटा और जान से मार डालने का प्रयास किया। किसी प्रकार उनसे जान बचाई थी। महिला थाना प्रभारी हेमलता सिंह ने बताया कि आरोपियों के कोर्ट में सरेंडर होने की जानकारी मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed