{"_id":"609127dd8ebc3ebf1b5502b4","slug":"three-hundred-bed-hospital-built-at-agra-trade-center","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"#LadengeCoronaSe: आगरा ट्रेड सेंटर में शुरू होगा 300 बेड का अस्पताल, व्यवस्थाएं पूरी करने में जुटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
#LadengeCoronaSe: आगरा ट्रेड सेंटर में शुरू होगा 300 बेड का अस्पताल, व्यवस्थाएं पूरी करने में जुटे
Wed, 05 May 2021 12:21 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 05 May 2021 12:21 AM IST
सार
आगरा के सींगना स्थित सेंटर में कोरोना मरीजों के लिए अस्थायी अस्पताल बनाया गया है। इसमें नौ मई से आईसीयू की भी सुविधा रहेगी।
विज्ञापन
आगरा ट्रेड सेंटर में बनाया गया अस्थायी अस्पताल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा में कोरोना संक्रमण की बेकाबू रफ्तार के कारण अस्पतालों में बेड न मिलने की समस्या को देखते हुए आगरा ट्रेड सेंटर, सींगना को अस्थायी अस्पताल में बदल दिया गया है। शहर के जूता निर्यातकों का संगठन एफमेक सींगना स्थित आगरा ट्रेड सेंटर में दस मई से अस्थायी अस्पताल का संचालन शुरू कर देगा। यह अस्पताल 300 बेड का होगा, जिसकी क्षमता बाद में बढ़ाकर 500 तक कर दी जाएगी। सोमवार को ट्रेड सेंटर में बेड तैयार कर लिए गए, जबकि ऑक्सीजन सप्लाई के लिए लाइन भी बिछा दी गई।
विज्ञापन
आगरा फुटवियर मैन्यूफैक्चर्स एंड एक्सपोर्टर्स चैंबर (एफमेक) ट्रस्ट द्वारा सींगना गांव स्थित आगरा ट्रेड सेंटर में कोविड मरीजों के इलाज के लिए 300 बेड का अस्थायी अस्पताल दस मई से शुरू कर दिया जाएगा। यहां 20 बेड की ट्रायज इमरजेंसी, पांच बेड का आईसीयू, 50 बेड का एचडीयू और 225 बेड का कोविड वार्ड बनाया गया है।
विज्ञापन
मंगलवार को जिला प्रशासन के साथ सेना की टीम ने अस्थायी अस्पताल का निरीक्षण किया। एफमेक अध्यक्ष पूरन डावर के मुताबिक कोविड अस्पताल के लिए जरूरी चिकित्सा उपकरणों को विमान के जरिए 8 मई तक आगरा लाया जा सकेगा। उसके बाद ही अस्पताल को शुरू किया जाएगा। एक विकल्प ये है कि सेना के चिकित्सक और मेडिकल स्टाफ कोविड अस्पताल की व्यवस्थाओं को देखे।
विज्ञापन
250 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर की होगी सुविधा
एफमेक ट्रस्ट के इस अस्थायी अस्पताल में कोरोना के ऐसे मरीजों को रखा जाएगा, जिनकी हालत ज्यादा गंभीर नहीं है, लेकिन ऑक्सीजन की जरूरत है। ऐसे मरीजों के लिए 8500 लीटर ऑक्सीजन की सुविधा भी रहेगी, जिसके लिए 130 सिलिंडर रखे जाएंगे। 250 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर मंगवाए गए हैं, जिन्हें हर बेड पर मरीजों को दिया जाएगा। गंभीर मरीजों को उच्च चिकित्सा के लिए मेडिकल कॉलेज या अन्य अस्पतालों को भेजा जाएगा। जिसके लिए 24 घंटे जिला अस्पताल के सहयोग से एंबुलेंस तैनात रहेगी।
अत्याधुनिक उपकरणों की व्यवस्था की है
एफमेक के अध्यक्ष पूरन डावर ने बताया कि आदर्श कोविड अस्पताल में जो सुविधाएं होती हैं, हम वह सभी दे रहे हैं। ऑक्सीजन, अत्याधुनिक चिकित्सा उपकरणों की व्यवस्था की है। बेहद गंभीर मरीजों को यहां भर्ती नहीं किया जाएगा।