{"_id":"69a9eeb657bbbea0e60557bb","slug":"three-friends-going-to-play-holi-with-a-friend-were-hit-by-a-car-two-died-agra-news-c-25-1-agr1008-1003646-2026-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: साथी से होली खेलने जा रहे तीन दोस्तों को कार ने राैंदा, दो की माैत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: साथी से होली खेलने जा रहे तीन दोस्तों को कार ने राैंदा, दो की माैत
Fri, 06 Mar 2026 02:29 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Fri, 06 Mar 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
लादूखेड़ा। साथी के साथ होली खेलने जा रहे बाइक सवार तीन दोस्तों को बुधवार को कार ने राैंद दिया। दर्दनाक हादसे में दो दोस्तों की घटनास्थल पर ही माैत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हुआ है। डाॅक्टरों ने उसकी हालत चिंताजनक बताई है।
हादसा दोपहर एक बजे करीब हुआ। डौकी थाना क्षेत्र के गांव वाजिदपुर निवासी 24 वर्षीय ऋषभ पुत्र गोधन सिंह, गांव अमरूपुरा निवासी 18 वर्षीय दुर्गेश पुत्र छोटेलाल और 15 वर्षीय वीरेंद्र पुत्र गीताराम हलवाई का काम करते हैं। उनका एक साथी धौलपुर में रहता है। बुधवार दोपहर ऋषभ गांव अमरूपुरा अपने साथियों से मिलने आया। यहां से तीनों दोस्त ऋषभ, दुर्गेश और वीरेंद्र बाइक पर बैठकर अपने साथी से होली खेलने के लिए धौलपुर जा रहे थे। मनिया की हनौता चौकी के पास धौलपुर की ओर से आ रही कार ने बाइक में टक्कर मार दी। दर्दनाक हादसे में ऋषभ और दुर्गेश की मौके पर ही मौत हो गई। वीरेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। मनिया पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं घायल वीरेंद्र को उपचार के लिए धौलपुर के जिला अस्पताल भेजा। हालत नाजुक होने पर उसे आगरा रैफर कर दिया गया। मनिया पुलिस ने बताया हादसे के बाद चालक कार छोड़कर भाग गया। मृतक ऋषभ व दुर्गेश अविवाहित हैं। हलवाई का काम करते थे। युवकों की मौत की खबर से परिवार में होली की खुशी मातम बदल गई।