{"_id":"5f85e9788ebc3e9bb220719c","slug":"three-friends-died-in-road-accident-on-agra-etawah-road","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा: मैक्स की टक्कर से बाइक सवार तीन दोस्तों की मौत, एक की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: मैक्स की टक्कर से बाइक सवार तीन दोस्तों की मौत, एक की हालत गंभीर
Wed, 14 Oct 2020 12:37 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 14 Oct 2020 12:37 AM IST
सार
- आगरा-इटावा हाईवे पर चौसिंगी रेलवे ब्रिज के पास हुआ हादसा, एक घायल पीजीआई सैफई रेफर
विज्ञापन
मृतक कुलदीप, गोलू और सौरभ (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा-इटावा हाईवे पर मंगलवार रात को बाह के चौसिंगी रेलवे ब्रिज के नजदीक मैक्स वाहन की टक्कर से बाइक सवार तीन दोस्तों की मौत हो गई। चार दोस्त एक ही बाइक पर जा रहे थे, एक घायल है। हादसे के बाद चालक मैक्स को लेकर भाग गया।
विज्ञापन
हादसा रात को तकरीबन आठ बजे हुआ। हादसे में बटेश्वर निवासी सौरभ गोस्वामी (19), कुलदीप (20) और बिजकौली के गोलू (24) की मौत हो गई जबकि मिथुन (18) की हालत नाजुक बनी हुई है। उसे पीजीआई सैफई भेजा गया है।
विज्ञापन
सौरभ गोस्वामी पुत्र टिंकू, कुलदीप पुत्र रामजीत, मिथुन पुत्र मनोज गोस्वामी, और गोलू पुत्र रामब्रेश कुकथरी गांव में मृत्युभोज में शामिल होने एक ही बाइक से गए थे। रात तकरीबन आठ बजे लौटते समय हादसा हो गया। इंस्पेक्टर बाह बीआर दीक्षित ने बताया कि दुर्घटना करने वाली मैक्स की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
कर रहे थे सेना में भर्ती होने की तैयारी
घरवालों के मुताबिक जीडीएम इंटर कॉलेज में 12वीं की पढ़ाई कर रहे चारों दोस्त सेना में भर्ती होने की तैयारी कर रहे थे। हादसे के बाद सौरभ, कुलदीप, गोलू के शव देख परिजन अपने आंसू नहीं रोक पा रहे। कुलदीप की मां श्रीमती, सौरभ की मां मीना समेत अन्य परिजन शव देखकर बेसुध हो गए।
तिरछा अंधा मोड़ बना हादसे की वजह, हेलमेट भी नहीं पहने थे
एक तो अंधा तिरछा मोड़, दूसरे एक ही बाइक पर छार सवार, तीसरे अनियंत्रित मैक्स दर्दनाक हादसे की वजह बनी। पुलिस ने बताया कि हादसे के वक्त बाइक सवार चारों दोस्त हेलमेट भी नहीं पहने थे। लोगों ने बताया कि तिरछे अंधे मोड़ से पहले भी कई हादसे हो चुके हैं। कई बार तिरछे कट को ठीक कराने की मांग भी हो चुकी है।
अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।