{"_id":"8ea96767c83d84cff37d4f2c6d305017","slug":"three-examination-centers-mass-replication-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन परीक्षा केंद्रों पर सामूहिक नकल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन परीक्षा केंद्रों पर सामूहिक नकल
ब्यूरो, अमर उजाला
Updated Fri, 27 Feb 2015 01:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल गणित और इंटरमीडिएट भौतिक विज्ञान द्वितीय प्रश्नपत्र की परीक्षा में खूब नकल हुई। गुरुवार को जिले में तीन परीक्षा केंद्रों पर सामूहिक नकल पकड़ी गई। इसके अलावा दो नकलची, एक फर्जी परीक्षार्थी और फर्जी कक्ष निरीक्षक भी पकड़े गए।
पहली पाली में हाईस्कूल गणित की परीक्षा में एओ उदयवीर सिंह के दस्ते ने फतेहाबाद के भगवान देवी इंटर कालेज में एक नकलची पकड़ा। वहीं मार्निंग रेज से तीन फर्जी कक्ष निरीक्षक को पकड़ा गया। उनके खिलाफ एफआईआर के आदेश दिए। एडीआईओएस डा. धर्मेंद्र शर्मा के दस्ते ने महात्मा दूधाधारी इंटर कालेज में फर्जी परीक्षार्थी पकड़ा। मनोज कुमार अपने भाई जितेंद्र की जगह परीक्षा दे रहा था। उसके खिलाफ केंद्र व्यवस्थापक ने एफआईआर दर्ज कराई।
दूसरी पाली में इंटर भौतिक विज्ञान द्वितीय प्रश्नपत्र की परीक्षा में डीआईओएस दिनेश कुमार यादव ने हुब्बलाल जैन इंटर कालेज अनुपपुरा, सैंया और प्रकाश पब्लिक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, चंद्रपुर सैंया में सामूहिक नकल पकड़ी। प्रकाश पब्लिक में कक्ष निरीक्षकों के विरुद्ध एफआईआर के लिए केंद्र व्यवस्थापक को आदेश दिया गया।
विज्ञापन
खेरागढ़ के एसडीएम राम सिंह गौतम ने जीडी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बीसलपुर में सामूहिक नकल की स्थिति पाई। सभी परीक्षार्थियों की कापियां एक जैसी लिखी गई थीं। पूछने पर परीक्षार्थी उत्तर नहीं बता सके। एसडीएम, डीएम को रिपोर्ट भेजी है। दूसरी पाली में एडीआईओएस डा. धर्मेंद्र शर्मा ने ग्राम समाज इंटर कालेज, अयेला से एक नकलची को पकड़ा।
परीक्षा केंद्र में मिले साल्व पेपर
डीआईओएस के दस्ते को पहली पाली की परीक्षा में एपी इंटर कालेज, शमसाबाद में परीक्षा कक्ष के बाहर संबंधित विषय की परीक्षा का साल्वपेपर मिला। वह उसको सील करके ले आए। केंद्र व्यवस्थापक से स्पष्टीकरण मांगा है। यहां 10 कक्ष निरीक्षक अनुपस्थित मिले, उनका वेतन रोक दिया गया है। एडीआईओएस को रामादेवी इंटर कालेज, बरबर में परीक्षा केंद्र प्रांगण में साल्व पेपर मिला। उड़नदस्ता पहुंचने पर कुछ लोग केंद्र से निकलकर भागे। केंद्र व्यवस्थापक को उन्हें चिह्नित कर एफआईआर कराने का आदेश दिया गया।
परीक्षार्थियों ने की नारेबाजी
शाम की पाली में सैंया के मोती लाल इंटर कालेज में डीआईओएस के दस्ते ने वहां बैठकर परीक्षा कराई। परीक्षार्थियों के पसीने छूट गए। कई परीक्षार्थियों की कापियां खाली रहीं। परीक्षा समाप्त होने के बाद परीक्षार्थियों ने बाहर नारेबाजी की, पुलिस ने पहुंचकर उनको हटाया।
अपने ही फर्जीवाड़े में फंसे प्रधानाचार्य
ठाकुर पीएस इंटर कालेज, नयाबांस में डीआईओएस के निरीक्षण में प्रधानाचार्य का फर्जीवाड़ा पकड़ में आया। ओमप्रकाश सिंह जादौन का पद स्कूल के रजिस्टर में प्रधानाचार्य लिखा था, उसने लिपिक का परिचयपत्र बनवा लिया था। अपनी जगह अध्यापक राम सहाय को केंद्र व्यवस्थापक बनाया है। केंद्र व्यवस्थापक को ही प्रधानाचार्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के आदेश दिए गए।
मथुरा में सबसे ज्यादा पकड़े नकलची
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा में 25 फरवरी तक आगरा मंडल में सर्वाधिक नकलची मथुरा जिले में पकड़े गए हैं। मैनपुरी इस सूची में सबसे नीचे है। वहीं सर्वाधिक केंद्र व्यवस्थापक आगरा जिले में बदले गए हैं।
आगरा मंडल में कुल 84 नकलची पकड़ में आए हैं। इसमें आधा से ज्यादा मथुरा जिले के 46 परीक्षार्थी हैं। फीरोजाबाद में 19, आगरा में 13 और मैनपुरी में छह नकलची पकड़े गए। वहीं परीक्षा के दौरान केंद्र व्यवस्थापकों की भूमिका सर्वाधिक संदिग्ध आगरा में मिलीं। यहां 25 फरवरी तक 14 केंद्र व्यवस्थापक और सात कक्ष निरीक्षकों को बदला गया। मथुरा में छह केंद्र व्यवस्थापक और सात कक्ष निरीक्षक, मैनपुरी में तीन केंद्र व्यवस्थापक और चार कक्ष निरीक्षक बदले गए हैं। फीरोजाबाद में यह आंकड़ा जीरोे है।