{"_id":"5d9c92e98ebc3e017f1e70e3","slug":"three-drown-in-river-during-durga-statue-immolation-in-mainpuri","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मैनपुरी में मूर्ति विसर्जन के दौरान हादसा, तीन युवक नहर में डूबे, एक लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैनपुरी में मूर्ति विसर्जन के दौरान हादसा, तीन युवक नहर में डूबे, एक लापता
Wed, 09 Oct 2019 12:19 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
Published by: Abhishek Saxena
Updated Wed, 09 Oct 2019 12:19 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी की सिंहपुर नहर में मंगलवार को मूर्ति विसर्जन करने के दौरान तीन युवक गहरे पानी में डूब गए। मौके पर मौजूद तैराक युवकों ने उन्हें बचाने के लिए छलांग लगा दी। दो को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। वहीं एक की तलाश शाम तक चल रही थी।
कोतवाली क्षेत्र के आजाद नगर कांशीराम कॉलोनी से दशहरा के पर्व पर मूर्ति विसर्जन के लिए कई लोग करहल रोड स्थित सिंहपुर नहर पर गए थे। आजाद नगर निवासी 19 वर्षीय शिवम गुप्ता पुत्र राजेश गुप्ता भी विसर्जन यात्रा में शामिल होने गया था।
मूर्ति विसर्जन के बाद सभी लोग स्नान रहे थे, तभी अचानक शिवम व दो अन्य युवक गहरे पानी में चले गए। जब तीनों गोता खाने लगे तो साथ आए लोगों में अफरा तफरी मच गई।

वहां मौजूद कुछ तैराक युवकों ने छलांग लगाकर दो युवकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, लेकिन शिवम बहकर काफी दूर जा चुका था। सूचना मिलने के बाद कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। देर शाम तक तक शिवम की तलाश जारी थी। उधर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।