फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   three died by fewer and nimonia

बुखार, निमोनिया से पीड़ित दो बच्चों सहित तीन मरीजों की मौत

Fri, 21 Oct 2022 01:10 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 21 Oct 2022 01:10 AM IST
विज्ञापन
three died by fewer and nimonia
20एमएनपी-28-गांव ललूपुर में पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। जिले में बुखार के साथ ही निमोनिया और सांस के मरीजों की दिक्कतें भी बढ़ चली हैं। पिछले 24 घंटे में बुखार और निमोनिया से पीड़ित दो बच्चों की मौत हो गई। वहीं, एक वृद्ध ने सांस लेने में दिक्कत के चलते दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

जिले में पिछले कुछ दिनों से बुखार के साथ ही निमोनिया और सांस के मरीजों की संख्या बढ़ी है। जिला अस्पताल में बृहस्पतिवार को मरीजों की भीड़ देखी गई। आलीपुरखेड़ा निवासी संजीव कुमार की छह माह की पुत्री दीक्षा को पिछले छह दिनों से बुखार आ रहा था। दो दिन से उसे सर्दी जुकाम था। परिजन उसका एक निजी डॉक्टर के यहां उपचार करा रहे थे। बृहस्पतिवार को हालत बिगड़ने पर परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। गांव गडेरी निवासी चंद्रकमल के दो साल के पुत्र ऋषभ को पिछले कुछ दिनों से बुखार और सर्दी जुकाम था। परिजन उसका एक निजी डॉक्टर से उपचार करा रहे थे। बृहस्पतिवार को ऋषभ की हालत बिगड़ने पर परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बिछवां थाना क्षेत्र के गांव नेकपुर निवासी 70 वर्षीय सरोज सिंह को पिछले कुछ दिनों से सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। परिजनों ने बुधवार को उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। यहां उपचार के दौरान बुधवार रात उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

ललूपुर पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीमस्त्रत्त् ज मैनपुरी। गांव ललूपुर निवासी एक युवक की दिल्ली में बुखार से पीड़ित होने पर बुधवार को मौत हो गई थी। बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव ललूपुर में शिविर लगाकर मरीजों को उपचार दिया। शिविर में डॉ. अमित राजपूत, अरविंद कुमार, सतेंद्र यादव, विवेक कुमार आदि स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed