फिरोजाबाद: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर से टकराई कार, मां-बाप और बेटी की मौत
उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में शुक्रवार तड़के आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा हुआ है। इसमें कार सवार दंपती और उनकी चार साल की बेटी की मौत हो गई है। हादसे का कारण नींद की झपकी आना बताया गया है। यह परिवार लखनऊ से आगरा जा रहा था।
विस्तार
फिरोजाबाद जिले में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार की सुबह अनियंत्रित कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में दंपती और उनकी बेटी की मौत हो गई। कार सवार परिवार लखनऊ से आगरा जा रहा था। एक्सप्रेसवे पर 57 किलोमीटर के समीप उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
मृतकों की शिनाख्त हर्षित पांडे (35) पुत्र उमेश पांडे निवासी आलमबाग लखनऊ, उनकी पत्नी ज्योति पांडे (32) और चार वर्षीय बेटी मान्या के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार हर्षित पांडे परिवार के साथ आगरा जा रहे थे। नसीरपुर थाना क्षेत्र में एक्सप्रेसवे पर 57 किलोमीटर के समीप उनकी कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गई।
एचडीएफसी बैंक में थे अकाउंट प्रबंधक
तेज रफ्तार होने के के कारण कार में सवार दंपती एवं उनकी बेटी की मौत मौके पर ही हो गई। हादसे के बाद मौके पर थाना पुलिस पहुंची और तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए फिरोजाबाद मेडिकल कॉलेज भेजा गया। प्रभारी निरीक्षक नसीरपुर सीपी सिंह के अनुसार मृतक हर्षित पांडे एचडीएफसी बैंक में अकाउंट प्रबंधक के रूप में तैनात थे।
पत्नी, दो बच्चों और दोस्त की हत्या: इस कदर चढ़ा प्यार का जुनून कि कर डाले चार खून, पढ़िए कत्ल की खौफनाक दास्तान
अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।