फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   three devotees killed as tractor-trolley overturned in mainpuri

मैनपुरी में भीषण हादसा: ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से चार श्रद्धालुओं की मौत, 20 से अधिक घायल

Mon, 04 Apr 2022 10:27 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, मैनपुरी
अमर उजाला नेटवर्क, मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 04 Apr 2022 10:27 PM IST
सार

मैनपुरी के औंछा थाना क्षेत्र में श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से भीषण हादसा हो गया। हादसे में चार श्रद्धालुओं की जान चली गई। ये सभी फिरोजाबाद के रहने वाले थे। 

विज्ञापन
three devotees killed as tractor-trolley overturned in mainpuri
ट्रॉली सीधी कराते पुलिसकर्मी और स्थानीय लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी के औंछा थाना क्षेत्र में सोमवार रात को भीषण सड़क हादसा हो गया। गांव नगला हार के पास श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। हादसे में किशोरी सहित चार श्रद्धालुओं की मौत हो गई। जबकि 20 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। ट्रैक्टर-ट्रॉली सवार शहर स्थित शीतला देवी मंदिर में नेजा चढ़ाने के बाद लौट रहे थे।

विज्ञापन

फिरोजाबाद के रहने वाले हैं श्रद्धालु

फिरोजाबाद के गांव खड़ीत निवासी सर्वेश सिंह सोमवार को रिश्तेदारों और ग्रामीणों के साथ मैनपुरी शहर स्थित शीतल देवी मंदिर में नेजा चढ़ाने के लिए आए थे। सोमवार रात सभी लोग दो ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर वापस लौट रहे थे। रात करीब नौ बजे औंछा क्षेत्र में नगला हार प्रतीक्षालय के पास ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई।

विज्ञापन

इनकी हुई मौत

हादसे में 12 वर्षीय गरिमा पुत्री राजेश, 35 वर्षीय मालती पत्नी प्रवेश, 17 वर्षीय रागिनी पुत्री प्रमोद यादव और गीता देवी (61) पत्नी रामभरोसे की मौत हो गई। 20 लोग घायल हुए हैं। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनमें 10 घायलों को एटा ले जाया गया है। कई घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

तेज रफ्तार की वजह से हुआ हादसा 

गांव नगला हार के पास हुए हादसे का कारण ट्रैक्टर की तेज रफ्तार रही। ट्रॉली पलटने से तेज धमाका हुआ और फिर घायल श्रद्धालुओं की चीखें गूंजने लगीं। पीछे दूसरे ट्रैक्टर में सवार ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना देने के साथ ही बचाव कार्य शुरू किया। 

ये लोग हुए घायल 

ट्राली पलटने से उसमें सवार छोटेलाल, ओमवती, सुषमा, जयदेवी, लक्ष्मी, सुंदरवती, चरन सिंह, अलका, रीना, मीरा, अवलेश, छोटेलाल, सुषमा, जयदेवी आदि घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं कुछ घायलों को एटा के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

मौके पर पहुंचे अधिकारी

हादसे की जानकारी मिलने के बाद सबसे पहले पड़रिया चौकी इंचार्ज शिवहरि दोहरे मौके पर पहुंचे। कुछ ही देर में प्रभारी निरीक्षक औंछा अजीत सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल भिजवाया। एडीएम रामजी मिश्रा, एसडीएम नवोदिता शर्मा ने भी मौके पर पहुंचकर स्थिति को देखा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed