फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Three Death Due To Fever In Etah District Village Bilsad

एटा में बुखार का कहर: चार वर्षीय बच्चे सहित तीन ने तोड़ा दम, बिल्सड़ में दूसरे दिन भी हुई मौत से गांव में दहशत

Wed, 06 Oct 2021 06:01 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 06 Oct 2021 06:01 PM IST
सार

एटा में पिछले कई दिनों से बुखार के चलते लोगों की मौत हो रही है। घरों में लोग बीमार हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीमें दवाएं देने का कार्य कर रही हैं। लेकिन मौतों को थामने में सारे प्रयास नाकाम साबित हो रहे हैं।

विज्ञापन
Three Death Due To Fever In Etah District Village Bilsad
एटा: अस्पताल में भर्ती मरीज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिल्सड़ में बुखार का रोग पूरी तरह से फैल चुका है। गांव में दो दिन से लगातार बुखार पीड़ितों की मौत हो रही है। बुधवार को बिल्सड़ पट्टी में दो महिलाओं की मौत बुखार से हो गई। जबकि शहर के मोहल्ला पीपल अड्डा निवासी एक चार वर्षीय बच्चे की मौत मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में हुई है।

विज्ञापन

पीपल अड्डा निवासी चार वर्षीय शिवम पुत्र शैलेंद्र को चार दिन से बुखार आ रहा था। उसका इलाज शहर के एक नर्सिंग होम पर चल रहा था। बुधवार को उसकी हालत बिगड़ गई, परिजन मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में लेकर आए। जहां उसकी मौत हो गई। जबकि बिल्सड पट्टी में 30 वर्षीय शारदा देवी पुत्री विजय सिंह को पांच दिन पूर्व बुखार आया। परिजन उन्हें आगरा ले गए। जहां डेंगू की पुष्टि हुई, बुधवार की सुबह उसकी मौत हो गई। बिल्सड़ की ही 60 वर्षीय वृद्धा को चार दिन पूर्व बुखार आया। ठीक न होने पर परिजन मंगलवार की शाम आगरा ले जा रहे थे। जहां रास्ते में उनकी मौत हो गई। 
विज्ञापन


गांव में 50 से अधिक लोग हैं बुखार से पीड़ित
बिल्सड़ पट्टी के प्रधान सीताराम ने बताया गांव में पूरी तरह से बुखार का रोग फैला हुआ है। प्रतिदिन किसी न किसी व्यक्ति की मौत बुखार के कारण हो रही है। गांव में वर्तमान में करीब 50 से अधिक लोग बुखार से पीड़ित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बोले लोग 
गांव की स्थिति ठीक नहीं है। अधिकांश घरों में बुखार के रोग से ग्रसित लोग मौजूद हैं। दो दिन स्वास्थ्य विभाग ने कैंप लगा खानापूर्ति कर दी। -प्रमोद मिश्रा, बिल्सड़ पट्टी

गांव में स्वास्थ्य टीम आई और वापस चली गई। टीम द्वारा अलीगंज भर्ती होने की बात कही गई। यहां एक दो दिन कैंप लगाकर खानापूर्ति हुई है। चंद्रशेखर पांडेय, बिल्सड़ 


बुखार फैलने की सूचना पर टीम को लगातार भेजा जा रहा है। बिल्सड़ में मौत हुई हैं मामला संज्ञान में आया है। बृहस्पतिवार को फिर टीम भेजी जाएगी। -डॉ. उमेश त्रिपाठी, सीएमओ 

ये भी पढ़ें...
एटा: बुखार से मासूम समेत बुजुर्ग महिला की मौत, पिलखतरा में घर-घर में बिछीं चारपाई

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed