फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   three person died including couple in road accident in etah

एटा में दर्दनाक सड़क हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से दो चचेरे भाइयों और बहन की मौत

Mon, 01 Nov 2021 09:31 AM IST
Abhishek Saxena अमर उजाल नेटवर्क, एटा
अमर उजाल नेटवर्क, एटा Published by: Abhishek Saxena Updated Mon, 01 Nov 2021 09:31 AM IST
सार

एटा जिले में रविवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो चचेरे भाई और युवती की मौत हो गई।  

विज्ञापन
three person died including couple in road accident in etah
एटा: सड़क हादसे में तीन की हुई मौत् - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एटा कोतवाली देहात स्थित रेलवे फ्लाईओवर के पास रविवार की देर रात अज्ञात वाहन की टक्कर से दो चचेरे भाइयों समेत एक युवती की दर्दनाक मौत हो गई। युवती व एक युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था जब कि एक युवक की इलाज के दौरान आगरा में मौत हुई है। एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। 

विज्ञापन

युवकों की बाइक हुई थी खराब
कोतवाली नगर के गांव शिवसिंहपुर निवासी राज बहादुर (21) पुत्र धनीराम, रजनेश (20) पुत्र बृजेश कुमार और अंशिका (19) पुत्री कुंवरपाल की मौत हुई है। मृतक रजनेश के भाई राजेश का कहना है कि राजबहादुर अपनी चचेरी बहन अंशिका को लेकर मिरहची से रविवार की रात लौट रहा था। रेलवे फ्लाईओवर के पास राज बहादुर की बाइक खराब हो गई। उसने रजनेश को फोन करके बुला लिया। तीनों बाइक को बैठकर देख रहे थे कि क्या खराबी है। तभी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इसके चलते राजबहादुर और अंशिका की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि भाई रजनेश गंभीर रूप से घायल हो गया था।
विज्ञापन

इलाज के दौरान रजनेश ने तोड़ा दम

पुलिस ने रात को ही जिला अस्पताल में भर्ती कराया, यहां से आगरा रेफर कर दिया गया। आगरा में इलाज के दौरान सोमवार तड़के चार बजे रजनेश ने भी दम तोड़ दिया। इस मामले का मुकदमा राजेश ने ही अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ दर्ज कराया है। पुलिस ने तीनों शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें...
एटा में खाकी पर बीमारी का कहर: डेंगू से आरक्षी की मौत, अलीगंज थाना में कई पुलिसकर्मी भी बीमार

अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed