फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Three Day Yuvotsav Will Starts From Five Febraury In Dr. bhimrao ambedkar university

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय: पांच से सात फरवरी तक चलेगा युवोत्सव

Sun, 17 Jan 2021 08:34 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला,आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Sun, 17 Jan 2021 08:34 AM IST
विज्ञापन
Three Day Yuvotsav Will Starts From Five Febraury In Dr. bhimrao ambedkar university
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला
 डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय का युवोत्सव पांच, छह और सात फरवरी को आयोजित होगा। इसके तहत सांस्कृतिक, साहित्यिक और कला से संबंधित कुल 29 प्रतियोगिताएं कराई जाएंगी। यह निर्णय शनिवार को कुलपति प्रो. अशोक मित्तल की अध्यक्षता में बृहस्पति भवन में हुई सांस्कृतिक समिति की बैठक में लिया गया।
विज्ञापन


अधिष्ठाता (डीन) छात्र कल्याण प्रो. ब्रजेश रावत ने कार्यक्रम की रूपरेखा रखी। उन्होंने बताया कि युवोत्सव में संगीत की सात, नृत्य की तीन, साहित्यिक की सात, रंगमंच की तीन, ललित कला से संबंधित नौ प्रतियोगिताएं कराई जाएंगी। युवोत्सव का विस्तृत कार्यक्रम जल्द विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर जारी कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


भरोसे का टीका...कोई घबराहट नहीं, सिर्फ मुस्कराहट, देखें कोरोना टीकाकरण की तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन



बैठक में औटा अध्यक्ष डॉ. ओमवीर सिंह, महामंत्री डॉ. भूपेंद्र चिकारा, प्रो. शरद चंद्र उपाध्याय, डॉ. भूपेंद्र स्वरूप शर्मा, प्रो. बीपी सिंह, डॉ. विजय शर्मा, प्रो. हेमा पाठक, डॉ. एसके जैन, डॉ. अमित अग्रवाल, डॉ. बिन्नी जैन, डॉ. प्रतिमा गुप्ता, प्रो. मनोज श्रीवास्तव, डॉ. इंदु जोशी आदि की मौजूदगी रही।

इन बातों का रखना होगा ध्यान 
-विश्वविद्यालय से संबद्ध संस्थाओं के ऐसे डिग्री, डिप्लोमा व एक वर्षीय पाठ्यक्रमों के नियमित व पूर्णकालिक विद्यार्थी प्रतिभाग कर सकेंगे, जिनकी आयु एक जनवरी 2021 को 25 वर्ष से कम हो। 
-संस्था अध्यक्ष की ओर से प्रति हस्ताक्षरित अधिकृत परिचयपत्र फोटो के साथ और आयु प्रमाणपत्र प्रस्तुत करना होगा। 
-स्ववित्त पोषित संस्थानों के उन्हीं पाठ्यक्रमों के विद्यार्थी प्रतिभाग कर सकेंगे, जो इस विवि से संबद्ध हैं। 
-ऐसे विद्यार्थी जिन्हें इंटरमीडिएट या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण किए सात वर्ष से अधिक हो गए, वह भाग नहीं ले पाएंगे।
- एक विद्यार्थी एक से अधिक प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर सकता है। किसी प्रतियोगिता में रिकॉर्डेड, फिल्मी संगीत की अनुमति नहीं होगी।
- प्रतियोगिता के समय प्रतिभागी अपने कॉलेज की यूनिफॉर्म में प्रस्तुति नहीं दे सकेंगे।

संबंधित खबर: डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय: फरवरी में होगा कला, संस्कृति और साहित्य का उत्सव
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed