{"_id":"5ffa6c3ab26a461e38515fb2","slug":"dr-bhimrao-ambedkar-university-festival-of-arts-culture-and-literature-will-be-in-february","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय: फरवरी में होगा कला, संस्कृति और साहित्य का उत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय: फरवरी में होगा कला, संस्कृति और साहित्य का उत्सव
Sun, 10 Jan 2021 08:24 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Sun, 10 Jan 2021 08:24 AM IST
विज्ञापन
युवोत्सव का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय का युवोत्सव (कला, संस्कृति व साहित्य का उत्सव) फरवरी में कराया जाएगा। कुलपति प्रो. अशोक मित्तल के निर्देश पर 16 जनवरी को सांस्कृतिक समिति की बैठक बुलाई गई है। बैठक के बाद तारीख घोषित कर दी जाएगी। उधर, अभी जोन और राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं का कार्यक्रम भी जारी नहीं किया गया है।
विश्वविद्यालय के अधिष्ठाता (डीन) छात्र कल्याण प्रो. ब्रजेश रावत ने बताया कि अभी तक जोन और राष्ट्रीय युवोत्सव का पंचांग जारी नहीं किया गया है। फिर भी विश्वविद्यालय स्तर पर युवोत्सव समय से कराने के निर्देश कुलपति ने दिए हैं। उसी के अनुरूप तैयारियां चल रही हैं। कार्यक्रम जारी होने पर जोन और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में विश्वविद्यालय स्तर पर चयनित टीमें भेजी जाएंगी। 16 जनवरी की बैठक में युवोत्सव की रूपरेखा तय हो जाएगी। प्रयास होगा कि सत्र परीक्षाएं शुरू होने से पहले ही युवोत्सव करा लिया जाए। 15 फरवरी से सत्र परीक्षाएं होनी हैं।
नवंबर से विश्वविद्यालय के आवासीय परिसर के संस्थानों व संबद्ध कॉलेजों में भौतिक रूप से पढ़ाई शुरू करा दी गई है। छात्र-छात्राएं पहुंच भी रहे हैं। प्रो. ब्रजेश रावत का कहना है कि युवोत्सव में हिस्सा लेने से छात्र-छात्राओं की मानसिक दशा में भी परिवर्तन आएगा। संक्रमण की वजह से पाठ्य सहगामी गतिविधियां नहीं हो पा रही थीं।

55 से 60 कॉलेजों व संस्थानों के छात्र-छात्राएं हिस्सा लेते हैं
युवोत्सव में विश्वविद्यालय के आवासीय संस्थानों व आगरा व अलीगढ़ मंडल के संबद्ध 55 से 60 कॉलेजों के 500 से अधिक छात्र-छात्राएं प्रतिभाग करते हैं। युवोत्सव में 29 साहित्यिक, सांस्कृतिक व कला की प्रतियोगिताएं कराई जाती हैं।
संबंधित खबर: विश्वविद्यालय: सत्र परीक्षाएं फरवरी में, अभी बोर्ड ऑफ स्टडीज की बैठकें चल रहीं
दीक्षांत समारोह में दी जाती हैं चार ट्रॉफी
युवोत्सव में कराई गई हिंदी व अंग्रेजी वाद-विवाद, सेमिनार और वाक प्रतियोगिताओं के विजेताओं को दीक्षांत समारोह में चल वैजयंती ट्राफी दी जाती है। विश्वविद्यालय की मंशा मार्च में दीक्षांत समारोह कराने की है, इसलिए भी फरवरी में युवोत्सव कराने की तैयारी चल रही है।