फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   three-day workshop of the Indian Council of Chemists Association is going to be organized in Agra

Agra News: रसायन में शोधकार्य पर मंथन करेंगे 400 विशेषज्ञ, शुरू हो रही तीन दिवसीय कार्यशाला

Mon, 26 Dec 2022 12:16 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 26 Dec 2022 12:16 PM IST
सार

 इंडियन काउंसिल ऑफ केमिस्ट एसोसिएशन की तीन दिवसीय कार्यशाला का आगरा में आयोजन होने जा रहा है। इस कार्यशाला में 400 विशेषज्ञ रसायन में शोधकार्य पर मंथन करेंगे। 
 

विज्ञापन
three-day workshop of the Indian Council of Chemists Association is going to be organized in Agra
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में इंडियन काउंसिल ऑफ केमिस्ट्स का तीन दिवसीय 41वां राष्ट्रीय अधिवेशन 27 दिसंबर से डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के जेपी सभागार में होगा। इसमें 50 विश्वविद्यालयों से 400 रसायन विशेषज्ञ शामिल होंगे।
विज्ञापन


 खंदारी परिसर स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ बेसिक साइंस में मीडिया से रूबरू होते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व कुलपति प्रो. जीसी सक्सेना ने बताया कि अधिवेशन का उद्घाटन राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ऑनलाइन करेंगी। सेमिनार में यंग साइंटिस्ट अवार्ड और वीमैन साइंटिस्ट अवार्ड भी दिए जाएंगे। संयोजक प्रो. अजय तनेजा ने बताया कि रसायन विज्ञान में शोध और इसमें करियर के बढ़ते विकल्प पर रसायनविद मंथन करेंगे। मैटेरियल, हेल्थ एंड एनवायरमेंट विषय पर विशेष व्याख्यान होगा। इसमें उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, दिल्ली, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, केरल समेत देश-विदेश से वक्ता शामिल होंगे। 
विज्ञापन


डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. आशु रानी ने बताया कि अधिवेशन से छात्रों को भी वक्ताओं से सीखने मिलेगा। 1981 के बाद से आईसीसी का अधिवेशन हो रहा है। महाराज सूरजमल बृज विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राजेश धाकरे, आगरा कॉलेज के पूर्व प्राचार्य प्रो. मनोज रावत ने कहा कि इसमें शोधपत्र भी प्रस्तुत होंगे। पोस्टर विमोचन में प्रो. एससी गोयल, प्रो. अमित अग्रवाल, प्रो. देवेंद्र कुमार, प्रो. गौतम जैसवार, डॉ. विनोद कुमार, डॉ. भूपेंद्र सिंह, डॉ. आशीष कुमार, चेतन गौतम आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed