{"_id":"60ed528a8ebc3e460d0b7072","slug":"three-crushed-to-death-by-bus-in-firozabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिरोजाबाद में हादसा: बस ने बाइक को मारी टक्कर, दो महिलाओं समेत तीन मौत, बच्चा गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिरोजाबाद में हादसा: बस ने बाइक को मारी टक्कर, दो महिलाओं समेत तीन मौत, बच्चा गंभीर
Tue, 13 Jul 2021 02:15 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 13 Jul 2021 02:15 PM IST
सार
दोनों महिलाएं मैनपुरी के थाना बरनाहल के गांव की रहने वाली थीं। रिश्तेदार युवक उन्हें बाइक से लेकर शिकोहाबाद जा रहा था। रास्ते में तीनों दुर्घटना के शिकार हो गए।
विज्ञापन
इसी बाइक पर सवार थे तीनों
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फिरोजाबाद जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग दो पर मंगलवार सुबह इटावा की ओर से आ रही स्लीपर कोच बस ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर सवार दो महिलाओं और एक युवक की मौत हो गई। एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे आगरा के अस्पताल भेजा गया। दोनों महिलाएं मैनपुरी के थाना बरनाहल के गांव की रहने वाली थीं।
विज्ञापन
थाना प्रभारी शिकोहाबाद प्रमोद कुमार मलिक ने बताया कि थाना खैरगढ़ निवासी सनी (30) बाइक पर अपने साथ नीरज (25) पत्नी राधेश्याम एवं रेशू (24) पत्नी दिनेश और तीन साल के मयंक पुत्र राधेश्याम को लेकर बालाजी मंदिर शिकोहाबाद से लौट रहे थे।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि तेज गति से आ रही बस की चपेट में बाइक आने से सनी और दोनों महिलाओं नीरज एवं रेशू की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे में नीरज का तीन वर्षीय बेटा मयंक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल से आगरा भेजा गया है। उन्होंने बताया कि शवों का पोस्टमार्टम कराया गया है। उधर, हादसे के बाद बस चालक बस लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन