मथुरा में बड़ी वारदात, पूर्व प्रधान और दो चचेरे भाइयों की गोली मारकर हत्या
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा के थाना राया में सोमवार देर रात को पूर्व प्रधान और दो चचेरे भाइयों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। तिहरे हत्याकांड से गांव में दहशत फैल गई। तीनों व्यक्तियों की हत्या अलग अलग हुई।
पूर्व प्रधान को खेत पर मारा गया, जबकि चचेरे भाइयों में एक की हत्या खेत पर हुई। वहीं दूसरे भाई को घर के दरवाजे पर सोते वक्त गोली मारी गई थी। ट्रिपल मर्डर से गांव में दहशत फैल गई।
थाना राया के गांव भरऊ में मंगलवार की तड़के करीब पांच बजे 42 वर्षीय सुंदर सिंह के कत्ल का शोर मचा। सुंदर सिंह अपने घर के बाहर चबूतरे पर सो रहा था। उसके सीने में गोली मारी गई थी।
आला अधिकारी पहुंचे गांव
कुछ देर बाद ही सुंदर सिंह के चचेरे भाई भंवर सिंह (52) पुत्र रामजीलाल का शव खेत पर मिला। भंवर सिंह के भी सीने में गोली मारी गई थी। पूर्व प्रधान सत्यप्रकाश उर्फ सत्तन (68) का शव भी खेत पर पड़ा मिला।
पूर्व प्रधान को भी एक गोली मारी गई थी। गांव में हुए इस तिहरे हत्याकांड की जानकारी पाकर आईजी राजा श्रीवास्तव और एसएसपी प्रभाकर चौधरी गांव पहुंच गए। परिवार वालों से भी जानकारी की गई लेकिन हत्या की वजह सामने नहीं आई।
पुलिस का मानना है कि तीनों की हत्या में एक ही व्यक्ति शामिल है। तीनों की हत्या रात को बारह बजे से दो बजे के बीच हुई है। इस वारदात से मृतकों के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने कहा कि तिहरे हत्याकांड में प्रथमदृष्टया जमीन की रंजिश लग रही है। तीनों को गोली मारते हुए किसी ने आवाज नहीं सुनी, यह अटपटा लग रहा है। जल्द ही हत्याकांड का खुलासा किया जाएगा।