फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   three corona positive found

हेल्थ वर्कर, पुलिस कर्मी सहित तीन निकले संक्रमित

Fri, 07 Jan 2022 11:33 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jan 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
three corona positive found
कासगंज। जिला में कोरोना संक्रमण अपनी रफ्तार पकड़ने लगा है। हेल्थ वर्कर, पुलिस कर्मी सहित तीन नए संक्रमित सामने आए हैं। जिससे जिला में संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 12 पर पहुंच गया है। संक्रमितों को होम आइसोलेट किया गया है।
विज्ञापन

अमांपुर में तैनात हेल्थ वर्कर कोरोना संक्रमित पाई गई। तो वहीं अमांपुर निवासी पुलिसकर्मी भी कोरोना संक्रमित निकले हैं। वहीं 50 वर्षीय निवासी कासगंज की आगरा से मिली रिपोर्ट में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। तीन संक्रमितों के सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग हरकत में आ गया है। विभाग ने संक्रमितों के परिजनों एवं संपर्क में आए लोगों की हिस्ट्री तलाशना शुरू कर दिया है। संक्रमितों को होम आइसोलेट किया गया है। जिला में कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से सामने आ रहे है। प्रतिदिन ही संक्रमण के मामले सामने आने के बाद से स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है। सीएमओ डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि जिला में तीन नए संक्रमित सामने आए हैं। इनमें से दो की रिपोर्ट बाहरी जनपदों से प्राप्त हुई हैं। संक्रमितों के संपर्क में आने वाले लोगों की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed