{"_id":"5af71fb64f1c1bda408b4d40","slug":"three-children-including-youth-killed-in-road-accident","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: फिरोजाबाद में बारातियों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, तीन बच्चों समेत चार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: फिरोजाबाद में बारातियों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, तीन बच्चों समेत चार की मौत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला फिरोजाबाद
Updated Sun, 13 May 2018 08:13 AM IST
विज्ञापन
घायल बच्ची को अस्पताल ले जाते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में शनिवार शाम को भीषण हादसा हो गया। थाना एका क्षेत्र में श्वेटा चौराहे के मोड़ पर ट्रैक्टर-ट्रॉली के पलटने से तीन बच्चों सहित चार लोगों की मौके पर मौत हो गई। जबकि 12 से अधिक घायल हो गए।
नगला गड़रिया निवासी ओमपाल के पुत्र नेकसे लाल का विवाह नगला कांस के निवासी कीर्तिराम की बेटी कांती से तय हुआ था। शनिवार की शाम ट्रैक्टर-ट्रॉली बाराती सवार होकर जा रहे थे।
ट्रैक्टर को दूल्हे का भाई चंद्रपाल चला रहा था। ट्रैक्टर गांव नगला श्वेटा मोड़ के पास पहुंचा तभी रफ्तार तेज होने के कारण असंतुलित होकर पलट गया। कई लोग उसके नीचे दब गए।

सड़क हादसे का शिकार युवक
- फोटो : अमर उजाला
हादसे की सूचना मिलते ही कई पुलिस मौके पर पहुंच गई। ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे दबे घायल लोगों को निकालकर पीएचसी एका पर उपचार को भिजवाया। जहां तीन बच्चे समेत चार ने दम तोड़ दिया।
मरने वालों में एका के नगला गड़रिया निवासी 28 वर्षीय नरेश, 10 वर्षीय जयंती, एका मानपुर निवासी चार वर्षीय जीशान और कासगंज जिले के नगला भूड़ निवासी 12 वर्षीय कुलदीप शामिल हैं।
हादसे में आफरीन, परवीन, अजीम एवं रूबी घायल हो गए। जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं हादसे के बाद खुशियां मातम में बदल गई। मृतकों के परिवार में कोहराम मच गया।