{"_id":"592f06764f1c1b1466bdb0fd","slug":"three-boys-and-three-girls-of-agra-selected-in-civil-services-exam","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपीएससी में छाईं ताजनगरी की बेटियां, बेटे भी किसी से कम नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपीएससी में छाईं ताजनगरी की बेटियां, बेटे भी किसी से कम नहीं
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
Updated Wed, 31 May 2017 11:41 PM IST
विज्ञापन
यूपीएससी
- फोटो : pti
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सर्विसेज परीक्षा में ताजनगरी की बेटियों ने परचम लहराया है। एकता, प्राची और आसमां वे नाम हैं जिन पर आज पूरा शहर फक्र कर रहा है। इनमें प्राची सिंह ने तो पहले प्रयास में ही परीक्षा उत्तीर्ण कर ली है। आगरा के तीन बेटे भी इस परीक्षा में सफल रहे।
बुधवार देर शाम संघलोक सेवा आयोग ने अपनी सिविल सर्विसेज परीक्षा के परिणाम जारी कर दिए। इसमें आगरा की एकता सिंह को 101 वीं रैंक मिली है। एकता के पिता डा. जय प्रकाश सिंह फिरोजाबाद के जिला अस्पताल में तैनात हैं। मां शशि सिंह उरई में एसीएमओ हैं।
गोरखपुर विकास प्राधिकरण के सचिव राम सिंह की बेटी प्राची सिंह ने पहले प्रयास में ही यूपीएससी (यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन) में परचम फहराया है। 25 वर्ष की आयु में वह आईएएस बन गई हैं। उनकी रैंक 154 है।
विज्ञापन
शकुंतला नगर, गढ़ी भदौरिया निवासी डा. ईरज राजा ने लगातार दूसरी बार यूपीएससी की परीक्षा उत्तीर्ण की है। इस बार उनकी रैंक 674 है। उन्होंने पहली पसंद आईपीएस दी है।
सदर की रहने वाली आसमां महाजन ने आईएएस की परीक्षा में 287वीं रैंक प्राप्त की है। उन्होंने चौथे प्रयास में यह सफलता प्राप्त की। शमसाबाद कसबे के लाल डा. आनंद शर्मा ने 371 वां स्थान पाकर नाम रोशन किया है। नौबस्ता लोहामंडी में रहने वाले सुमित की यूपीएससी में 826वीं रैंक है।