फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   three booked for adutration in foods

खाद्य पदार्थ में मिलावट पर तीन विक्रेताओं के खिलाफ सात मुकदमे

Fri, 25 Mar 2022 11:33 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 25 Mar 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
three booked for adutration in foods
मैनपुरी। शहर के तीन विक्रेताओं के विरुद्ध खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने एसीजेएम प्रथम न्यायालय में सात मुकदमे दायर किए हैं। पूर्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने इन विक्रेताओं से खाद्य पदार्थों के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे थे, जो फेल हो गए हैं। शासन से स्वीकृति के बाद ये मुकदमे दायर किए गए हैं।
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन द्वारा समय-समय पर खाद्य पदार्थों के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे जाते हैं। इनमें से सात नमूने जांच में हानिकारक पाए गए थे। शहर के राजधानी स्वीट्स के संचालन मोहित चौहान की दुकान से लिए गए दो नमूने हानिकारक पाए गए थे। इसके चलते उनके विरुद्ध दो मुकदमे एसीजेएम न्यायालय में दायर किए गए हैं। वहीं, करहल निवासी संजीव जैन से लिए नमकीन के चार नमूने फेल होने पर उनके विरुद्ध चार मुकदमे दायर किए गए हैं। इसके अलावा शहर के ताल दरवाजा निवासी अफरोज खान के विरुद्ध कचरी का नमूना फेल होने पर मुकदमा दायर किया गया है। शासन की स्वीकृति के बाद कुल सात मुकदमे दायर किए गए हैं। नमकीन के दो नमूने जहां सड़न के चलते जांच में फेल हुए थे तो वहीं अन्य नमूने रंग की अधिकता के चलते फेल हो गए थे।
विज्ञापन

इन विक्रेताओं पर हुए मुकदमे
- मोहित चौहान, राजधानी स्वीट्स मोहल्ला अग्रवाल, चिली पोटेटो।
- मोहित चौहान, राजधानी स्वीट्स मोहल्ला अग्रवाल, मंचूरियन।
- संजीव जैन, बाग वृंदावन करहल, नमकीन।
- संजीव जैन, बाग वृंदावन करहल, नमकीन।
- संजीव जैन, बाग वृंदावन करहल, नमकीन।
- संजीव जैन, बाग वृंदावन करहल, नमकीन।
- अफरोज खान, ताल दरवाजा मैनपुरी, कचरी।
जांच में सात खाद्य पदार्थों के नमूने हानिकारक पाए गए थे। इसी के चलते तीन विक्रेताओं के विरुद्ध कुल सात मुकदमे एसीजेएम न्यायालय में दायर किए गए हैं। सुनवाई के बाद अब न्यायालय ही इन मामलों में निर्णय करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. टीआर रावत, सहायक आयुक्त (खाद्य)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed