फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   three black fungus patients operated at SN Medical College Agra

ब्लैक फंगस: आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में तीन मरीजों का ऑपरेशन, एक की आंख निकालनी पड़ी

Fri, 28 May 2021 12:05 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 28 May 2021 12:05 AM IST
सार

आगरा में कोरोना संक्रमण कम हुआ तो अब ब्लैक फंगस का प्रकोप बढ़ने लगा है। गुरुवार को ब्लैक फंगस के पांच और नए मरीज एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती हुए। यहां अब तक 38 मरीज आ चुके हैं। 

विज्ञापन
three black fungus patients operated at SN Medical College Agra
ब्लैक फंगस: मरीज का ऑपरेशन करने वाले चिकित्सक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में गुरुवार को ब्लैक फंगस के तीन और मरीजों का ऑपरेशन किया गया। इसमें से एक मरीज की हालत अधिक गंभीर थी। ऑपरेशन कर उसकी आंख निकालनी पड़ी। नेत्र रोग विभाग और ईएनटी (कान, नाक और गला) विभाग के चिकित्सकों ने मिलकर ऑपरेशन किया।     

विज्ञापन


एसएन मेडिकल कॉलेज में ब्लैक फंगस वार्ड के प्रभारी और ईएनटी रोग विशेषज्ञ डॉ. अखिल प्रताप ने बताया कि गुरुवार को ब्लैक फंगस के पांच और नए मामले सामने आए। अब मेडिकल कॉलेज में मरीजों की संख्या 38 हो गई है। दो मरीजों के ऑपरेशन ईएनटी विभाग में किए गए। गंदगी की सफाई करके नाक के रास्ते से निकाला गया। 
विज्ञापन


इन चिकित्सकों ने किया ऑपरेशन 
वहीं, तीसरे मरीज का ईएनटी और नेत्र रोग विभाग के चिकित्सकों ने मिलकर ऑपरेशन किया। डॉ. प्रताप ने नाक के रास्ते गंदगी निकाली। जबकि नेत्र रोग विभाग के डॉ. हिमांशु यादव, डॉ. स्निग्धा सेन, डॉ. तिरुपति नाथ, डॉ. पिंकी वर्मा व रेजीडेंट डॉक्टरों ने मिलकर मरीज का ऑपरेशन किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. हिमांशु यादव ने बताया कि ब्लैक फंगस अधिक फैलने से मरीज की एक आंख निकालनी पड़ी, आंख में बस हड्डी बची है। करीब डेढ़ घंटे ऑपरेशन चला। ऑपरेशन पूरी तरह से सफल रहा है। 

आज पांच मरीजों का ऑपरेशन प्रस्तावित
डॉ. प्रताप ने बताया कि शुक्रवार को भी ब्लैक फंगस के पांच मरीजों के ऑपरेशन प्रस्तावित हैं। कुछ मरीजों में अन्य बीमारियां होने से ऑपरेशन नहीं हो पा रहा है। एनेस्थीसिया के चिकित्सक ऑपरेशन से मना कर दे रहे हैं। बृहस्पतिवार को पांच में से तीन के ऑपरेशन हो पाए। मेडिकल कॉलेज में अब तक ब्लैक फंगस के कुल 15 मरीजों के ऑपरेशन हो चुके हैं।


अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed