{"_id":"5b8fe408867a557e860168c9","slug":"three-arrested-including-a-woman-who-allegedly-cheated-of-rs-twenty-five-lakh","type":"story","status":"publish","title_hn":"गूगल से कॉलर आईडी में नाम बदलाकर की पच्चीस लाख की ठगी, युवती सहित तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गूगल से कॉलर आईडी में नाम बदलाकर की पच्चीस लाख की ठगी, युवती सहित तीन गिरफ्तार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Updated Thu, 06 Sep 2018 07:02 AM IST
विज्ञापन
क्राइम
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा के उमा मोटर्स के मालिक पवन चतुर्वेदी के खाते से 25 लाख रुपये अपने खाते में ट्रांसफर कराने में एक युवती समेत तीन जालसाज कोतवाली पुलिस के हत्थे चढ़े हैं, सात जालसाज अभी फरार हैं। पकड़े गए जालसाजों ने उमा मोटर्स का मालिक बनकर यह रकम बैंक से अपने खाते में ट्रांसफर करवाई थी।
विज्ञापन
एक अगस्त को बैंक मैनेजर को मोबाइल पर फोन करके 25 लाख रुपये की मोटी रकम बबलू कुमार के खाते में ट्रांसफर करवाई गई थी। इन जालसाजों ने बड़ी ही चालाकी से गूगल के माध्यम से कॉलर आईडी पर पवन चतुर्वेदी का नाम अंकित कर लिया था। उसके बाद बैंक मैनेजर को पवन चतुर्वेदी बनकर फोन किया था।
विज्ञापन
एसएसपी बबलू कुमार ने बताया कि कोतवाली प्रभारी विकास तोमर और सर्विलांस प्रभारी राकेश कुमार ने मेरठ के गांव सिंधावली निवासी तसव्वर, इंसाफ अली, मेरठ के गांव फलसौना निवासी रूबी को नए बस अड्डे से पकड़ा है। इनके पास से 1.66 लाख रुपये, दो सोने के कड़े, एक लैपटॉप, एक कार, छह मोबाइल, फर्जी कागजात आदि बरामद किए हैं। एसएसपी बबलू कुमार ने पुलिस टीम को 25 हजार रुपये पुरस्कार दिया है।
विज्ञापन
इन जालसाजों की है तलाश
गाजियाबाद के न्यू विकास नगर निवासी विनय कुमार उर्फ बबलू, अरुण, दिल्ली के हर्ष बिहार निवासी विजय कुमार, दिल्ली के बुराड़ी निवासी सहगल चाचा, बागपत निवासी मोनू, नोएडा के छलरैला निवासी बबलू और लुधियाना के रघुनाथ एंक्लेव निवासी गुरमीत हैं।