फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Three arrested for human trafficking and prostitution in kasganj

कासगंज में देह व्यापार गिरोह का भंडाभोड़: दूसरे राज्यों से खरीदकर लाते थे लड़कियां, तीन गिरफ्तार

Sat, 14 Aug 2021 04:41 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क,अमर उजाला, कासगंज
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, कासगंज Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 14 Aug 2021 04:41 PM IST
सार

देह व्यापार करने वाले गिरोह के सरगना राजू एवं नौसे नाम के युवक हैं। ये कौन हैं और कहां के रहने वाले हैं, इसका पता लगाने के लिए गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ में जुटी है। 

विज्ञापन
Three arrested for human trafficking and prostitution in kasganj
देह व्यापार के आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कासगंज जिले में पुलिस ने देह व्यापार के लिए नाबालिग लड़कियों की खरीद-फरोख्त करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस मामले में पति-पत्नी समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें तीसरा आरोपी किन्नर है। उसके घर से जयपुर की रहने वाली नाबालिग लड़की मिली है। पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया। 

विज्ञापन


एसपी रोहन प्रमोद बोत्रे ने बताया कि जिले में देह व्यापार के लिए दूसरे राज्यों से बालिग और नाबालिग लड़कियों को खरीदकर लाकर बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़ पुलिस टीम ने किया है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को थाना गंजडुंडवारा पुलिस को सूचना मिली थी कि चांदनी किन्नर ने एक नाबालिग लड़की को एक लाख 20 हजार रुपये में खरीदा है।
विज्ञापन


किन्नर के घर में मिली नाबालिग लड़की
सहावर निवासी चांदनी कस्बा के मोहल्ला नगला इमाम बक्श में रह रही है। पुलिस ने उसके घर छापा मारा। वहां नाबालिग लड़की मिली। लड़की से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि वह जयपुर की रहने वाली है। करीब ढाई माह पूर्व जयपुर से अपने घर के पास रहने वाली महिला मुन्नी आपा के साथ यहां आई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

नाबालिग ने बताया कि किन्नर चांदनी और विजय नाम के युवक ने उसे एक लाख 20 हजार रुपये में खरीदा है। दोनों उस पर देह व्यापार के लिए दबाव बना रहे थे। पुलिस ने इस मामले में गिरफ्तार चांदनी किन्नर, विजय और उसकी पत्नी रीना को गिरफ्तार करके जेल भेजा है। रीना की भी इस मामले में संप्लितता पाई गई है। 

हाथरस से भी जुड़े हैं तार
एसपी रोहन प्रमोद बोत्रे ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वह बालिग, नाबालिग लड़कियों का गिरोह संचालित करते हैं। इस गिरोह के सरगना राजू एवं नौसे हैं। आरोपी राजस्थान, मध्यप्रदेश व अन्य राज्यों से लड़कियों को खरीदकर लाते हैं। इन लड़कियों को कासगंज के अलावा हाथरस व अन्य जनपदों में बेचते हैं। 

यह गिरोह अब तक 15-16 बालिग व नाबालिग लड़कियों को कासगंज और हाथरस जनपद में बेचा जा चुका है। एसपी ने बताया कि आरोपियों को पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी। बेचीं गईं लड़कियों को बरामद किया जाएगा। गिरोह के अन्य सदस्यों को भी गिरफ्तार किया जाएगा, जिससे जिले में कोई ऐसी वारदात न हो सके।

पुलिस टीम को 10 हजार का इनाम
पुलिस अधीक्षक रोहन प्रमोद बोत्रे ने लड़कियों की खरीद फरोख्त के मामले का भंडाफोड़ करने वाली पुलिस टीम को दस हजार रुपये के पुरस्कार की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि पुलिस टीम ने बेहद सराहनीय कार्य किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed