फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Three arrested for giving shelter to gang rape accused

मंगेतर के सामने दरिंदगी: अब आई उनकी शामत, जो कर रहे थे सामूहिक दुष्कर्म के आरोपियों की मदद; तीन गिरफ्तार

Mon, 21 Apr 2025 02:01 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Updated Mon, 21 Apr 2025 02:01 PM IST
सार

कासगंज में लड़की से मंगेतर के सामने सामूहिक दुष्कर्म करने वाले आरोपियों को शरण देने वाले तीन युवकों को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में अब तक 14 लोग गिरफ्तार कर जेल भेजे जा चुके हैं। 
 

विज्ञापन
Three arrested for giving shelter to gang rape accused
पुलिस गिरफ्त में आऱोपी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

कासगंज में ग्यारह दिन पहले हुए सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। अब पुलिस ने इस घटना की जांच में सामने आए तीन और आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। ये तीनों आरोपी उन लोगों में शामिल हैं, जिन्होंने सामूहिक दुष्कर्म के मुख्य आरोपियों को शरण दी और उनकी मदद की थी। इस मामले में अब तक कुल 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। 
विज्ञापन

 

लड़की से सामूहिक दुष्कर्म और मंगेतर की पिटाई
पीड़ित किशोरी 10 अप्रैल को अपने मंगेतर के साथ राशन कार्ड बनवाकर लौट रही थी, तभी नहर के किनारे जंगल में कुछ आरोपियों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया था और उसके मंगेतर की पिटाई की थी। घटना के तीन दिन बाद मामला सामने आने पर पुलिस ने केस दर्ज कर सबसे पहले आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया था। इसके बाद अन्य आरोपी भी पकड़े गए। दो दिन पहले पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान योगेश नामक एक आरोपी को गिरफ्तार किया था, जिसके पैर में गोली लगी थी और उसके पास से लूटे गए कुंडल व तमंचा बरामद हुए थे। पुलिस उन लोगों की भी तलाश कर रही थी जिन्होंने इन आरोपियों को छिपने में मदद की थी।

ये भी पढ़ें -  UP: दुष्कर्म पीड़ित बालिका के घर पहुंचे सपा सांसद रामजीलाल सुमन...ये क्या कह दिया, बयान हुआ वायरल

 
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन मददगार हुए गिरफ्तार
 विवेचना के दौरान तीन ऐसे आरोपियों के नाम सामने आए, जिनमें से प्रेमपाल निवासी प्रतिभा कॉलोनी और रूपेंद्र निवासी कंचननगर, दोनों अलीगढ़ जिले के रहने वाले हैं। तीसरा आरोपी मनोज मेमड़ी का निवासी है। इन तीनों आरोपियों को इंस्पेक्टर लोकेश भाटी ने मोहनपुरा की ओर से आने वाले रास्ते पर गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के समय तीनों बाइक पर सवार थे। पुलिस ने इन तीनों आरोपियों को भी जेल भेजने की कार्रवाई पूरी कर ली है।

ये भी पढ़ें -  दंपती हत्याकांड में नया मोड: जहरीला लड्डू खिलाकर...इसलिए किया गया कत्ल, मां, भाई और भाभी ने रची थी साजिश

 
विज्ञापन

पुलिस जांच में सामने आए थे नाम
सीओ आंचल चौहान ने बताया कि सामूहिक दुष्कर्म मामले में तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इन तीनों ने मुख्य आरोपियों की मदद करते हुए उन्हें शरण दी थी। पुलिस की जांच में इनके नाम सामने आए थे और अब तीनों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed