फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   three arrested for fraud in name of job in agra

मर्चेंट नेवी में नौकरी का झांसा देकर करोड़ों की ठगी, 400 युवा बने शिकार, तीन आरोपी गिरफ्तार

Sat, 08 Feb 2020 12:52 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 08 Feb 2020 12:52 AM IST
विज्ञापन
three arrested for fraud in name of job in agra
धोखाधड़ी के आरोपी - फोटो : अमर उजाला
आगरा में पुलिस ने शुक्रवार को नौकरी के नाम पर ठगी करने वाले तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इन लोगों ने मर्चेंट नेवी में नौकरी लगवाने के नाम पर उत्तर प्रदेश सहित राजस्थान, मध्य प्रदेश, हरियाणा और पंजाब के युवाओं से ठगी की। 
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, पकड़े गए अभियुक्त सात साल में करीब 300 युवाओं से पांच करोड़ रुपये से अधिक ले चुके हैं। चार महीने की ट्रेनिंग कराने के बाद युवकों को घर भेज देते थे। नौकरी के लिए कॉल करने वालों से टालमटोल करते थे।
विज्ञापन


सीओ हरीपर्वत एएसपी सौरभ दीक्षित ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त जुल्फिकार अहमद, लोकेश कुमार और दिनेश कुमार 2013 से कौशलपुर में आफश्योर शिपिंग एकेडमी चला रहे हैं। इसमें शिक्षक से लेकर कर्मचारी तक रखे हुए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

युवाओँ को ऐसे फंसाते थे जाल में

कॉल करके बेरोजगार युवकों को इस एकेडमी में बुलाया जाता था। उनसे रजिस्ट्रेशन के नाम पर 20 हजार रुपये लेते थे। एक छात्र से चार महीने की ट्रेनिंग में 1.80 लाख रुपये ले लिए जाते थे। स्थानीय युवकों को नहीं रखा जाता था। पेमेंट कैश में ही लिया जाता था। जो लोग कैश नहीं दे पाते थे, उन्हें कुछ खाते में रकम जमा करने के लिए बोलते थे।

एएसपी के मुताबिक, सात साल में संचालकों ने 300 से अधिक युवाओं से तकरीबन पांच करोड़ की रकम लेने की आशंका है। उनके खाते और संपत्ति की जांच कर जब्त करने की कार्रवाई करेंगे। एकेडमी के शिक्षक और कर्मचारियों से भी पूछताछ की जाएगी। यदि, वो भी शामिल होंगे तो मुकदमे में नामों को शामिल किया जाएगा।
 

राजस्थान के युवक ने की थी शिकायत

इस संबंध में राजस्थान के जालौर निवासी राकेश ने शिकायत की थी। इस पर मुकदमा दर्ज किया गया। उसे दो महीने पहले कॉल करके मर्चेंट नेवी में नौकरी लगाने का आश्वासन दिया गया था। उससे रजिस्ट्रेशन के नाम पर 20 हजार रुपये लिए गए। 

बाद में ट्रेनिंग के लिए 50 हजार रुपये और खाते में जमा कराए थे। बृहस्पतिवार रात को आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से राकेश के नाम का प्रवेशपत्र, एक फर्जी परिचय पत्र, पेमेंट आफश्योर शिपिंग एकेडमी नाम की रशीद बरामद हुई।

प्रयागराज और अलीगढ़ के रहने वाले हैं आरोपी

आरोपी जुल्फिकार अहमद प्रयागराज के थाना धूमनगंज बमरौली शिवाला का रहने वाला है। वो एलोरा एन्क्लेव स्थित सत्संगी अपार्टमेंट में रहता है। वहीं लोकेश और दिनेश कुमार अलीगढ़ के क्वार्सी स्थित कृष्णा विहार के रहने वाले हैं। वो सूर्या अपार्टमेंट जी-5 में रह रहे थे। दिनेश और लोकेश पिता-पुत्र हैं।

 

देश-दुनिया और अपने क्षेत्र की हर खबर सबसे पहले पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। आप हमें फेसबुकट्विटर और यूट्यूब पर फॉलो भी कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed