फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Three arrested for firing and stone pelting in Koson

कोसोन में हुई फायरिंग व पथराव के मामले में तीन गिरफ्तार

Wed, 21 Apr 2021 11:43 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 21 Apr 2021 11:43 PM IST
विज्ञापन
Three arrested for firing and stone pelting in Koson
घिरोर। गांव कोसोन में मंगलवार को नेजा ले जा रहे लोगों पर चुनावी वर्चस्व की रंजिश में पथराव व फायरिंग की वारदात के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। कोर्ट में पेश कर उन्हें जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन

गांव कोसोन निवासी गोकरन सिंह मंगलवार को परिवार व कुछ ग्रामीणों के साथ सिद्ध बाबा मंदिर पर नेजा चढ़ाने गए थे। तभी वहां विपक्षी प्रधान प्रत्याशी ने वर्चस्व को लेकर विवाद करते हुए फायरिंग व पथराव शुरू कर दिया। नेजा में शामिल महिलाओं व बच्चों ने वहां से भागकर जान बचाई। दोनों पक्ष के बीच पथराव व फायरिंग की घटना के दौरान पहुंची पुलिस टीम पर जानलेवा हमला करते हुए फायर किए गए थे।
विज्ञापन

देर रात आरोपियों के खिलाफ पुलिस पर हमला सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। प्रभारी निरीक्षक पहलवान सिंह ने बताया कि बुधवार को जसराना रोड से नरेंद्र सिंह, शंकर और नरेंद्र को गिरफ्तार कर लिया। नरेंद्र के कब्जे से पुलिस ने एक डबल बैरल बंदूक भी बरामद की। इसी से पुलिस पर भी फायर कि गए थे। पकड़े गए आरोपियों को पुलिस ने न्यायालय में पेश किया। वहां से सभी को जेल भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed