{"_id":"69424d3f09c0b68dde0b6e7c","slug":"three-arrested-for-7-lakh-stock-market-investment-scam-in-agra-2025-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: शेयर बाजार में निवेश का दिया झांसा, 7 लाख रुपये की ठगी; तीन आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: शेयर बाजार में निवेश का दिया झांसा, 7 लाख रुपये की ठगी; तीन आरोपी गिरफ्तार
Wed, 17 Dec 2025 11:57 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Wed, 17 Dec 2025 11:57 AM IST
सार
शेयर बाजार में निवेश पर मोटा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर युवक से सात लाख रुपये की ठगी की गई। मामले में शिकायत के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
agra police
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के थाना सिकंदरा क्षेत्र के युवक को उसके परिचित ने शेयर बाजार में निवेश पर मोटा मुनाफा दिलाने का झांसा दिया। बातों में फंसा कर उससे 7 लाख रुपये ले गए। शक होने पर पीड़ित ने पीछा किया और रकम बांट कर भागते समय तीनों को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। सिकंदरा पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है।
मथुरा के चंद्रपुरी कॉलोनी निवासी राजेन्द्र प्रसाद शर्मा ने पुलिस को बताया कि उनकी पहचान हसन अब्बास निवासी टेढ़ी बगिया से थी। 15 दिसंबर को हसन अब्बास ने शेयर बाजार में निवेश पर मुनाफे का लालच दिया और सिकंदरा चौराहे पर मिलने बुलाया। वह 7 लाख रुपये नकद लेकर सिकंदरा पहुंचे। ओवरब्रिज के आगे बोदला रोड पर हसन अब्बास और उसके साथियों जगवीर और शैलेश ने उनसे रुपये ले लिए।
उन्हें कुछ देर बाद धोखाधड़ी का शक हुआ तो आरोपियों की तलाश की। बाबूजी चौराहे के पास तीनों को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से अलग-अलग रकम बरामद हुई। शीलेश ने 5.40 लाख रुपये अपने बैंक खाते में जमा करा दिए थे, उसके पास से रुपये जमा करने की रसीद मिली है। इंस्पेक्टर सिकंदरा ने बताया कि पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेजा गया है।