कमलेश हत्याकांड: मथुरा पुलिस की जांच में नामजद निकले निर्दोष, मुख्य आरोपी समेत तीन गिरफ्तार
- जेवरात लूटने के इरादे से की गई थी विधवा महिला कमलेश की हत्या
- हरियाणा के युवक समेत तीन आरोपी गिरफ्तार, लूटे गए जेवरात बरामद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मथुरा जिले में थाना हाईवे पुलिस ने विधवा हत्याकांड का चौंकाने वाला खुलासा किया है। पुलिस की जांच में नामजद लोग निर्दोष पाए गए हैं। असली हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। दो और लोगों की वारदात में संलिप्ता पाई गई है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
लूट के इरादे से घर में घुसे हरियाणा निवासी युवक ने विधवा महिला की साड़ी के फंदे से गला घोंटकर हत्या की गई थी। घर में घुसने पर विरोध में युवक ने महिला को धक्का दिया था। इससे उसके सिर में गंभीर चोट भी आई थी। पुलिस ने विधवा के लूट गए जेवरात और तमंचा बरामद किया है।
थाना हाइवे की बंसतकुंज कॉलोनी में निर्माणधीन मकान में नौ मार्च की रात विधवा कमलेश (47) की गला घोंटकर हत्या कर दी गई थी। मृतका के बेटी ने सगी बहन-बहनोई समेत पांच के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। हाईवे पुलिस ने मंगलवार को हत्याकांड का खुलासा कर दिया।
मुख्य आरोपी पहले भी जा चुका है जेल
एसपी सिटी मार्तंड प्रकाश सिंह ने बताया कि विधवा की हत्या के आरोपी सिया निवासी गांव लोहागढ़, थाना कैंप, पलवल(हरियाणा), पप्पू पुत्र कलूटा निवासी गांव फेंचरी, वृंदावन और रतन पुत्र भोवल निवासी शारदापुरी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। मुख्य आरोपी सिया पप्पू का रिश्ते में भतीजा है।
मुख्य आरोपी पूर्व में हत्या, लूट और आर्म्स एक्ट में जेल जा चुका है। इसकी जमानत भी पप्पू ने 23 फरवरी को करवाई थी। एक मार्च को सिया ने विधवा कमलेश के घर में मजदूरी की थी। इसके बाद उसने लूट की योजना बनाई थी। आरोपी से लूटे गए महिला के जेवरात भी बरामद कर लिए गए हैं।
नामजद निकले निर्दोष, असली चढ़ गए हत्थे
मृतका की बेटी योगेश ने अपनी बहन भावना, बहनोई रिंकू, नंदोई पुष्पेंद्र और दो अज्ञातों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। सीओ रिफाइनरी अभिषेक तिवारी ने बताया कि रिंकू और भावना को हत्याकांड के दूसरे दिन ही हिरासत में ले लिया था। पूछताछ में दोनों निर्दोष पाए गए।
निर्दोषों को बचाते हुए हत्याकांड के खुलासे के लिए लगी टीम को कामयाबी मिल गई। भावना ने सुसाइड की कोशिश भी की थी कि उसका हत्याकांड से कोई लेना-देना नहीं है। केवल लेन-देन के चलते हो रहे विवाद में मृतका की बेटी ने मुकदमा दर्ज कराया था।