फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Three accused arrested for fraud by mobile app in Agra

Agra: ऑनलाइन गेमिंग एप से धोखाधड़ी करने वाले तीन शातिर गिरफ्तार, दिल्ली के रहने वाले हैं आरोपी

Thu, 16 Jun 2022 03:20 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 16 Jun 2022 03:20 PM IST
सार

थाना सिकंदरा में ऑनलाइन गेमिंग एप दानी दाता के संचालक के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया गया है। इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन
Three accused arrested for fraud by mobile app in Agra
आरोपियों की गिरफ्तारी के बारे में जानकारी देते पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा की थाना सिकंदरा पुलिस ने ऑनलाइन गेमिंग दानी दाता के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एसपी सिटी विकास कुमार के मुताबिक, आरोपियों में विजय, अंकित और सिद्धार्थ हैं, जिन्होंने एक एप बनवाया था, जिस पर ऑनलाइन गेमिंग की सुविधा उपलब्ध कराई थी। एप के माध्यम से एक बार रजिस्ट्रेशन कराना होता था। इसमें रकम जमा कराई जाती थी। 

विज्ञापन


इसके बाद अपनी आईडी में तीन से पांच लोग भी बनाने होते थे। उनसे भी रकम जमा कराई जाती थी। विजय और अंकित ने एप को अपने अकाउंट से जोड़ रखा था। खाते में आने वाली रकम को सिद्धार्थ निकाल लेता था। आरोपी कई लोगों से धोखाधड़ी कर चुके हैं। इस मामले में थाना सिकंदरा में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस पता कर रही है कि कितने लोगों से धोखाधड़ी की गई है। आरोपी दिल्ली के रहने वाले हैं।  

विज्ञापन

दहतोरा के युवक ने दर्ज कराया था मुकदमा  

दहतोरा निवासी युवक ने थाना सिकंदरा में धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया था। इसमें कहा गया कि मोबाइल पर दानी दाता एप प्ले स्टोर से डाउनलोड किया था। इस एप में एक जून को एक हजार रुपये जमा किए थे। इसमें ऑनलाइन गेम खेलना था। उसने गेम खेलकर एक हजार रुपये जीत लिए। छह जून से एप चालू नहीं हो रहा है। उसकी जानकारी में और भी लोग थे, जिन्होंने यह एप डाउनलोड कर रखा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन


उनसे बात करने पर पता चला कि वह भी इसी तरह की धोखाधड़ी का शिकार हुए हैं। युवक ने पुलिस को बताया कि गेम एप डाउनलोड करने के बाद एक आईडी बनानी थी। इसके बाद खेल खेल सकते थे। रकम जीतने पर आईडी पर बने ई-वॉलेट में जमा हो जाती है। एप में ऑप्शन दिया गया था कि रकम को ई-वॉलेट में ट्रांसफर कर सकते थे। हारने पर जमा रकम कट जाती है। उसने एक हजार रुपये जीते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed