फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Threatened to kill former MLA

पूर्व विधायक को दी जान से मारने की धमकी

Mon, 23 Aug 2021 11:51 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 23 Aug 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Threatened to kill former MLA
मैनपुरी। सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में कुरावली निवासी युवक गाली गलौज करते हुए पूर्व विधायक को जान से मारने की धमकी दे रहा है। उनके ऊपर भ्रष्टाचार के आरोप लगा रहा है। आरोपी युवक के खिलाफ भाजपा के मंडल महामंत्री ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला श्रृंगार नगर निवासी कुचैला मंडल के महामंत्री विकास भदौरिया ने सदर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। तहरीर में कहा है कि कुरावली के गांव सोनई निवासी योगेश चौहान एक वीडियो वायरल हुआ है। यह वीडियो उनके पास भी आया। वीडियो में आरोपी युवक भाजपा के पूर्व विधायक व पैक्सफेड आगरा-अलीगढ़ मंडल के निदेशक अशोक चौहान के लिए गाली गलौज करते हुए उन्हें जान से मारने की धमकी दे रहा है। उनके ऊपर भ्रष्टाचार के आरोप लगा रहा है।
विज्ञापन

जानकारी की तो पता चला कि योगेश कभी भी पूर्व विधायक पर हमला कर सकता है। कोतवाली पुलिस ने मामले में आरोपी योगेश चौहान के खिलाफ मामला दर्ज की है। सीओ सिटी अभय नरायन राय ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस वीडियो की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed