{"_id":"5a66d29f4f1c1b6c268b5eee","slug":"threat-to-cinema-operators-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"‘पद्मावत’ दिखाने पर मिली ऐसी धमकी, घबरा गए सिनेमाघरों के संचालक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘पद्मावत’ दिखाने पर मिली ऐसी धमकी, घबरा गए सिनेमाघरों के संचालक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
Updated Tue, 23 Jan 2018 02:47 PM IST
विज्ञापन
पद्मावत फिल्म के विरोध में किया प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पद्मावत फिल्म को लेकर आगरा में भी विरोध शुरू हो गया है। संजय टाकीज के मैनेजर को फोन करके धमकी दी गई है कि फिल्म दिखाई तो टाकीज को बम से उड़ा देंगे। इससे दहशत का माहौल है।
मंगलवार को आगरा की भगवान टाकीज पर राजपूताना मंच और क्षत्रिया समाज के लोगों ने प्रदर्शन किया। धमकी दी कि फिल्म यदि रिलीज हुई तो उग्र प्रदर्शन करेंगे।
मैनेजर ने पुलिस अधिकारियों से सुरक्षा की मांग की। वहीं एसएसपी ने सभी थानों की पुलिस को अलर्ट कर दिया है। सोमवार को तमाम सिनेमाघरों की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा भी लिया।
विज्ञापन
फिल्म पद्मावत 25 जनवरी को सभी सिनेमाघरों में रिलीज होनी है। फिल्म का शुरू से ही विरोध हो रहा है। कई बार प्रदर्शन भी किया जा चुका है। अब सिनेमा हाल संचालकों और मैनेजरों को पत्र और फोन से धमकी दी जा रही है।

padmavat
- फोटो : अमर उजाला
संजय टाकीज के मैनेजर चांद ने एसपी सिटी कुंवर अनुपम सिंह से शिकायत की है कि कई दिनों से कुछ युवक आ रहे हैं। वह एक पत्र देकर जाते हैं। सोमवार को भी कुछ युवक पत्र देकर गए।
इसमें विनम्र निवेदन करते हुए पद्मावत फिल्म नहीं दिखाने की अपील की गई है। कुछ लोगों के हस्ताक्षर भी हैं। रविवार को एक फोन भी आया है।
फोन करने वाले ने कहा है कि अगर, पद्मावत फिल्म दिखाई गई तो सिनेमा हाल को बम से उड़ा देंगे। इस पर एसपी सिटी ने सुरक्षा का आश्वासन दिया।

डरने की जरूरत नहीं
pmo call
- फोटो : SELF
एसएसपी अमित पाठक ने बताया कि यह असामाजिक तत्वों की हरकत हो सकती है। पुलिस इसे गंभीरता से लेकर चेकिंग कर रही है। इस तरह की धमकी से डरने की जरूरत नहीं है।
जिले में पुलिस को अलर्ट कर दिया है। जिन थाना क्षेत्रों में टाकीज और मॉल आते हैं, उन थानों की पुलिस को विशेष सतर्कता के निर्देश दिए हैं। फिल्म के रिलीज होने के दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल रहेगा।
सभी सिनेमा हाल और माल में चेकिंग की जा रही। चेकिंग के बाद ही हाल में अंदर जाने दिया जा रहा है। बवाल करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा।

कार सवार बांट रहे पर्चे
फिल्म पद्मावत की रिलीज तारीख घोषित होते ही शहर में भी विरोधी सक्रिय हो गए हैं। एक-दो दिन से कार में सवार होकर एक सिनेमाघर से दूसरे सिनेमाघर के चक्कर काट रहे हैं।
इनसे फिल्म न चलने देने की अपील के साथ ही उन्हें पर्चे दे रहे हैं। सोमवार को भी शहर के कई सिनेमाघरों में पहुंचे। पद्मावत फिल्म 25 जनवरी को रिलीज होगी। बताया जा रहा है कि शहर में भी सभी सिंगल और मल्टी स्क्रीन में चलेगी।
हालांकि कुछ सिनेमाघर संचालक धमकियों से घबरा गए हैं। ऐसे में हो सकता है कि वह 26 जनवरी को रिलीज करें। इससे उन्हें एक दिन दूसरे सिनेमाघरों की स्थिति देखने और समझने का भी मौका मिल जाएगा।
मेहर टाकीज के संचालक आयुष अग्रवाल का कहना है कि फिल्म चलाने को लेकर अभी कोई फैसला नहीं लिया है। अंतिम समय पर कोई निर्णय लिया जाएगा।

किसी ने नहीं लगाए फिल्म के पोस्टर
विरोध के दहशत में शहर के सिनेमाघर संचालकों ने अब तक अपने यहां फिल्म के पोस्टर तक नहीं लगाए हैं। बुकिंग भी कोई नहीं ले रहा। बताया जा रहा है कि यह सब सुरक्षा कारणों के चलते किया जा रहा है। पहले से कोई रिस्क नहीं लेना चाहता।
एडीएम सिटी केपी सिंह ने बताया कि फिल्म रिलीज से पहले सभी सिनेमाघरों में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने को कहा गया है। कानून व्यवस्था के साथ किसी को खिलवाड़ नहीं करने दिया जाएगा।
एसआरके माल के संचालक सर्वप्रकाश का कहना है कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर फिल्म रिलीज की जा रही है। इसके लिए सिनेमाघरों पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था का बंदोबस्त करना होगा।
हालांकि हमें उम्मीद है कि सुलहकुल की नगरी में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के खिलाफ कोई नहीं जाएगा। शांति पूर्वक दर्शक फिल्म का आनंद लेंगे।