फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Threat To Blast Firozabad Court Letter Found At Gate Police Alert

फिरोजाबाद: न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, लिफाफे में बंद गेट पर मिला था पत्र, पुलिस अलर्ट

Wed, 30 Jun 2021 04:48 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 30 Jun 2021 04:48 PM IST
सार

मंगलवार दोपहर बाद जनपद न्यायालय के गेट पर तैनात पुलिस कर्मियों को एक पत्र पड़ा मिला। पत्र में सबसे ऊपर चेतावनी लिखने के बाद पूरी कचहरी को बम से उड़ा दूंगा, इस बम से कोई नहीं बचेगा। कोई रोक सके तो रोक ले। 

विज्ञापन
Threat To Blast Firozabad Court Letter Found At Gate Police Alert
फिरोजाबाद में अदालत के बाहर चेकिंग करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिरोजाबाद न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा पत्र मंगलवार को दोपहर बाद मिलने के साथ पुलिस प्रशासन हाई अलर्ट पर रहा। न्यायालय प्रांगण की एसएसपी अशोक कुमार शुक्ल के निर्देशन में रात्रि से ही चौकसी बरती गई। बुधवार को सुबह से सभी तीनों गेटों पर सघन चेकिंग कराई। डॉग स्क्वैड के साथ एलआईयू की टीमें न्यायालय प्रांगण के आसपास सक्रिय रहीं। 

विज्ञापन


मंगलवार दोपहर बाद जनपद न्यायालय के गेट पर तैनात पुलिस कर्मियों को एक पत्र पड़ा मिला। पत्र में सबसे ऊपर चेतावनी लिखने के बाद पूरी कचहरी को बम से उड़ा दूंगा, इस बम से कोई नहीं बचेगा। कोई रोक सके तो रोक ले।
विज्ञापन


इस पत्र की जानकारी जब थाना प्रभारी निरीक्षक मटसेना विनय कुमार मिश्र को हुई तो उन्होंने इसकी जानकारी एसएसपी अशोक कुमार शुक्ल, एसपी सिटी मुकेश चंद्र मिश्र व सीओ सदर हीरालाल कनौजिया को दी। कचहरी को बम से उड़ाने की धमकी की जानकारी होते ही पुलिस प्रशासन सक्रिय हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसपी अशोक कुमार शुक्ल, एसपी सिटी मुकेश चंद्र मिश्र, एसपी देहात डॉ. अखिलेश नारायण सिंह, सीओ सदर हीरालाल कनौजिया नेकचहरी परिसर में डॉग स्क्वैड, एलआईयू की टीमों के साथ सघन तलाशी अभियान चलाया गया। कचहरी प्रांगण के भवनों के साथ ही न्यायिक अधिकारियों के कक्षों, न्यायालयों एवं कार्यालयों के साथ ही पूरे प्रांगण में रात्रि को एक बजे तक चेकिंग की।  बुधवार को सुबह से न्यायालय प्रांगण के प्रत्येक गेट पर एक-एक थाना प्रभारी, एसआई, महिला एसआई के साथ पुलिस कर्मियों को तैनात कर दिया। सघन तलाशी के बाद ही प्रवेश दिया।

कॉपी के पन्ने पर लिखा गया धमकी भरा पत्र 
एसपी सिटी मुकेश चंद्र मिश्र ने बताया कि न्यायालय प्रांगण में मंगलवार को दोपहर के बाद पुलिस कर्मियों को धमकी भरा पत्र लिखने में कॉपी के पन्ने का प्रयोग किया गया है। पत्र के नीचे किसी का नाम नहीं डाला है। 
कचहरी परिसर को बम से उड़ाने की धमकी भरा पत्र मंगलवार को दोपहर बाद पुलिसकर्मियों को परिसर में पड़ा मिला था। पत्र मिलने के बाद मंगलवार को सघन तलाशी के साथ बुधवार को चेकिंग के बाद ही प्रवेश दिया गया। पत्र को देखकर लगता है कि किसी शरारत तत्व ने ऐसी हरकत की है। मुकेश चंद्र मिश्र, एसपी सिटी, फिरोजाबाद

आगरा: बढ़ते तापमान के 'तनाव' ने बिगाड़ा दिमाग का मिजाज, गर्मी से युवाओं में बढ़ रहा गुस्सा-चिड़चिड़ापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed