फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Hot Weather Increasing Anger Irritability In Among People

आगरा: बढ़ते तापमान के 'तनाव' ने बिगाड़ा दिमाग का मिजाज, गर्मी से युवाओं में बढ़ रहा गुस्सा-चिड़चिड़ापन

Wed, 30 Jun 2021 11:20 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 30 Jun 2021 11:20 AM IST
सार

मानसिक स्वास्थ्य संस्थान के डॉ. दिनेश राठौर ने बताया कि सामान्य दिनों में 160 से 180 मरीज ओपीडी में रोज आ रहे थे, लेकिन जून की बात करें तो पारा बढ़ने पर फिजियोलॉजिकल स्ट्रेस के रोजाना 225 से 250 तक मरीज आ रहे हैं। इनमें 15 से 20 मरीज नए होते हैं।

विज्ञापन
Hot Weather Increasing Anger Irritability In Among People
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

भीषण गर्मी से लोगों में गुस्सा और चिड़चिड़ापन बढ़ रहा है। नींद पूरी नहीं होने से समस्या अधिक बढ़ गई है। वहीं मानसिक रोगियों की मर्ज गंभीर हो गई है। मानसिक स्वास्थ्य संस्थान में बीते 20 दिनों से 25 फीसदी मरीज बढ़ गए हैं। 

विज्ञापन


मानसिक स्वास्थ्य संस्थान के डॉ. दिनेश राठौर ने बताया कि सामान्य दिनों में 160 से 180 मरीज ओपीडी में रोज आ रहे थे, लेकिन जून की बात करें तो पारा बढ़ने पर फिजियोलॉजिकल स्ट्रेस के रोजाना 225 से 250 तक मरीज आ रहे हैं। इनमें 15 से 20 मरीज नए होते हैं। इनमें चिड़चिड़ापन, बात-बात पर गुस्सा करना, भूख न लगना, सिर भारी रहना, सिर के दर्द की परेशानी मिली। इसके अलावा वे मरीज हैं जिनमें मानसिक विकार ठीक हो गए थे लेकिन गर्मी के कारण मर्ज की पुनरावृत्ति हो गई। ऐसे मरीजों को दवा देने के साथ पर्याप्त नींद लेने की सलाह दी जा रही है।
विज्ञापन


केस 1
सिकंदरा निवासी 42 साल के युवक के कमीशन एजेंट में विगत दिनों में गुस्सा अधिक होने की समस्या बढ़ गई। रास्ते में करीब रोजाना झगड़ा कर लेते थे। घर पर भी छोटी बातों पर चिल्लाना, सामान फेंक देने की परेशानी होने लगी। मामला बढ़ने पर मनोचिकित्सक से परामर्श लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नींद उड़ी, बेचैन रहते हैं
राजपुर चुंगी के 36 साल के युवक मानसिक रूप से परेशान थे। तीन साल इलाज के बाद हालत ठीक थी, लेकिन इस बार की भीषण गर्मी में मानसिक परेशानी फिर से शुरू हो गई। पूछताछ में परिजनों से बताया कि नींद नहीं आती, दिन में भी बैचेन रहता है।
 

Hot Weather Increasing Anger Irritability In Among People
मानसिक स्वास्थ्य संस्थान के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. दिनेश राठौर - फोटो : अमर उजाला

नींद पूरी न होने से परेशानी: डॉ. गुरनानी
वरिष्ठ मनोचिकित्सक डॉ. केसी गुरनानी ने बताया कि गर्मी के कारण लोगों को नींद पूरी नहीं होती, इससे दिन भर फिजियोलॉजिकल स्ट्रेस बना रहता है। भूख कम लगती है, इससे सिर दर्द, कमजोरी, थकान होने लगती है। लंबे समय तक ऐसा होने पर लोगों में तेज आवाज में बोलना, बात-बात पर गुस्सा करना, झगड़ा करने जैसी परेशानी होने लगती है लेकिन यह अस्थायी है। 

कामकाजी युवाओं की संख्या अधिक है
मानसिक स्वास्थ्य संस्थान में 25 से 45 साल के कामकाजी युवाओं की संख्या अधिक है। इन पर काम के दबाव अधिक है और रात में भी नींद प्रभावित होती है।

ये बरतें सावधानी
- हर आधा घंटे में थोड़ा-थोड़ा पानी पीते रहें।  
- रात को गरिष्ठ भोजन न करें, पौष्टिक खाना खाएं। 
- फोन, कंप्यूटर, टीवी पर समय कम बिताएं। 
- सुबह और शाम को काम निबटाने पर जोर दें।
- मानसिक रोगी दवाएं बंद न करें।
- खुद को व्यस्त रखें और जल्दी सोएं। 
 

खौफनाक कत्ल: आरपीएफ अफसर के चालक की हत्या कर गड्ढे में दबाई थी लाश, रोजाना शव का हाल देखने आता था कातिल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed