फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Thousands of liters destroyed in Gihar Colony

गिहार कालोनी में दबिश देकर हजारों लीटर लहन किया नष्ट

Sat, 29 May 2021 11:46 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 29 May 2021 11:46 PM IST
विज्ञापन
Thousands of liters destroyed in Gihar Colony
भोगांव। अलीगढ़ में जहरीली शराब पीने से हुई मौतों के बाद जिला प्रशासन भी सतर्क हो गया है। शनिवार को सीओ, प्रभारी निरीक्षक ने स्वाट टीम व पुलिस बल के साथ करीब दो घंटा तक गिहार कॉलोनी में तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान कच्ची शराब बरामद हुई। हजारों लीटर लहन को फैलाकर नष्ट किया गया।
विज्ञापन

अलीगढ़ में जहरीली शराब पीने से कई लोगों की मौत हो गई। शनिवार को सीओ अमर बहादुर, प्रभारी निरीक्षक विजय गौतम, स्वाट टीम व पुलिस बल के साथ गिहार कालोरी में दबिश के लिए पहुंचे। पुलिस को देख अवैध शराब का धंधा करने वाले लोग घरों से भाग गए। पुलिस बल ने कई घरों की तलाशी ली, इस दौरान करीब 50 लीटर कच्ची शराब बरामद हुई।
विज्ञापन

पुलिस ने जमीन में छिपाकर रखे गए ड्रमों में रखी करीब 10 हजार लीटर लहन को फैलाकर नष्ट कराया। घरों से शराब बनाने के उपकरण बरामद कर उन्हें भी नष्ट किया गया। पुलिस ने एक आरोपी राकेश गिहार उर्फ बड़े को गिरफ्तार किया। पुलिस को कालोनी में शीरा के दो टेंकर भी मिले। इनकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed