{"_id":"685ad5aa85888a7cb20853b2","slug":"thousand-buses-will-be-operated-for-mudia-purnima-mela-of-govardhan-2025-06-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Mudiya Mela 2025: श्रद्धालुओं को नहीं होगी परेशानी...रोडवेज एक हजार बसों का करेगा संचालन, जाम भी नहीं मिलेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mudiya Mela 2025: श्रद्धालुओं को नहीं होगी परेशानी...रोडवेज एक हजार बसों का करेगा संचालन, जाम भी नहीं मिलेगा
Tue, 24 Jun 2025 11:50 PM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: अरुन पाराशर
Updated Tue, 24 Jun 2025 11:50 PM IST
सार
मुड़िया पूर्णिमा मेले के लिए श्रद्धालुओं को किसी तरह की दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ेगा। इसको लेकर रोडवेज ने तैयारी शुरू कर दी है। विभाग की ओर से एक हजार बसों का संचालन किया जाएगा।
विज्ञापन
आईएसबीटी
- फोटो : संवाद
विस्तार
परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक मासूम अली सरवर ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मंगलवार को गोवर्धन में लगने वाले मुड़िया पूर्णिमा मेले की तैयारी की समीक्षा की। सात परिक्षेत्र की करीब एक हजार बसों को मेले के लिए लगाया जाएगा। आगरा से 250 बसें चलेंगी। सुरक्षा और जाम के लिए भी टीम लगाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
गोवर्धन में 4 जुलाई से मुड़िया मेला प्रारंभ होगा। मेले में भारी संख्या में श्रद्धालु आते है। इसके लिए परिवहन निगम ने भी तैयारियां शुरू कर दी हैं। हर आधे घंटे में आगरा से एक बस संचालित करने का प्रयास रहेगा। क्षेत्रीय प्रबंधक बीपी अग्रवाल ने बताया कि बरेली, मुरादाबाद, इटावा, अलीगढ़, गाजियाबाद और मेरठ से करीब 750 बसों का संचालन मेले के लिए किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
इसके साथ आगरा से 250 बस यात्रियों के लिए 11 जुलाई तक लगाई जाएंगी। जाम की समस्या के लिए भी निगम की तरफ से छह टीम लगाई जाएंगी। आईएसबीटी और ईदगाह बसस्टैंड से यात्रियों को मेले के लिए बस मिलेंगी। बैठक में नोडल अधिकारी एसएल शर्मा, अनिल कुमार आदि मौजूद रहे।