फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   "This time the wave of change is going on in the state."

Agra News: ''प्रदेश में इस बार चल रही परिवर्तन की लहर''

Fri, 05 Apr 2024 06:37 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 05 Apr 2024 06:37 PM IST
विज्ञापन
"This time the wave of change is going on in the state."
''प्रदेश में इस बार चल रही परिवर्तन की लहर''
विज्ञापन

बसपा के कार्यकर्ता सम्मेलन में पूर्व मंत्री गोरेलाल ने भरा जोश
संवाद न्यूज एजेंसी

मैनपुरी। राधारमण रोड स्थित एक मैरिज होम में शुक्रवार को बसपा का कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पूर्व मंत्री गोरेलाल जाटव ने कहा कि प्रदेश में इस बार परिवर्तन की लहर चल रही है। प्रदेश के लोग बसपा को पसंद कर रहे हैं। गैर बसपाई सरकारों के कार्यकाल में प्रदेश विकास की दौड़ में पिछड़ गया है। बसपा कार्यकर्ता की मेहनत से लोकसभा सीट हासिल करेगी।

पूर्व मंत्री ने लोकसभा प्रत्याशी गुलशनदेव शाक्य का कार्यकर्ताओं से परिचय कराकर विजयी बनाने को कहा। उन्होंने कहा कि बसपा इस बार अकेले चुनाव लड़ रही है। बसपा के साथ लोग जुड़ रहे हैं। बसपा की नीतियों को आज भी याद किया जाता है। बसपा ने एक साधारण कार्यकर्ता को टिकट देकर कार्यकर्ता का सम्मान किया है। पूर्व एमएलसी प्रताप सिंह बघेल ने कहा कि इस बार कार्यकर्ता बेहद उत्साहित है। सपा और भाजपा से परेशान लोग बसपा को विकल्प के रूप में देख रहे हैं। बसपा इस बार अच्छा प्रदर्शन करेगी।
विज्ञापन


मंडल प्रभारी डॉक्टर ज्ञान सिंह ने कहा कि बसपा की प्रदेश में जब जब सरकार बनी। विकास कार्य तेजी से हुए। अपराधी प्रदेश छोड़कर चले गए थे। अब अपराधों पर अंकुश नहीं है। मंडल प्रभारी विक्रम सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार में जमीनों पर कब्जे हो रहे हैं। महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। विकास कार्यों के नाम पर मनमानी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष प्रेमचंद्र शाक्य ने कहा कि बसपा से समाज के लोगों को उम्मीदें हैं। समाज का हर वर्ग बसपा की ओर देख रहा है। लोकसभा प्रत्याशी गुलशनदेव शाक्य ने कहा कि बसपा की इस बार प्रचंड जीत होगी। हर वर्ग का समर्थन उनको मिल रहा है। सपा और भाजपा दोनों को इस बार हार का सामना करना पड़ेगा। इस मौके पर दीपक पेंटर, सुनील वर्मा, राजेंद्र सोनी, आनंद पांडेय, रामनरेश वर्मा, नीलू मास्टर, मनीष सागर, नरेंद्र सिंह, सूरजपाल, राजबहादुर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed