फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   This time it is necessary to change the government in the state to get the rights: Babusinh

हक पाने को इस बार प्रदेश में सरकार बदलना जरूरी: बाबूसिंह

Mon, 05 Apr 2021 11:29 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 05 Apr 2021 11:29 PM IST
विज्ञापन
This time it is necessary to change the government in the state to get the rights: Babusinh
मैनपुरी। भागीदारी संकल्प मोर्चा ने सोमवार को क्रिश्चियन मैदान मे महर्षि कश्यप और महाराज गुहराज निषाद की जयंती मनाई। इस दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मंत्री बाबूसिंह कुशवाहा ने कहा कि अगर हक पाना है, तो प्रदेश में सरकार बदलना जरूरी है। भाजपा सरकार पूंजीपतियों की सरकार है। हमको जिला पंचायत चुनाव में भाजपा के खिलाफ वोट देना है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा हमारी ताकत से घबराकर सरकार हमको हर तरीके से रोक रही है। कोरोना के नाम पर उत्पीड़न किया जा रहा है। जहां चुनाव होता है, वहां कोरोना नहीं होता। जहां विरोधी दल सक्रिय होते हैं, वहां कोरोना का भय दिखाया जाता है। हमने सपा, बसपा, भाजपा की नैया पार लगाई, लेकिन हमको हमेशा हमारे अधिकारों से वंचित किया गया। सरकार ने लॉकडाउन में मजदूरों और अब किसानों के साथ अन्याय किया है। जबरन किसानों पर कृषि कानून थोपे जा रहे हैं।
विज्ञापन

अपनी ताकत को पहचानें और एकजुट होकर अपनी सरकार बनाएं। भारतीय सुहेलदेव पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि हर सरकार ने हमको शिक्षा के अधिकार से वंचित किया है। उन्होंने कहा कि अगर हमारी सरकार बनी तो बच्चों को स्कूल नहीं भेजने वाले अभिभावक जेल जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कारोबार के लिए लिया गया लोन माफ किया जाएगा। वंचितों को उनके अधिकार दिए जाएंगे। गरीबों को मुफ्त इलाज दिया जाएगा। घरेलू बिजली बिल माफ किए जाएंगे, यह तभी संभव है जब हम अपनी ताकत पहचानकर भाजपा को सत्ता से हटाएं। इसकी शुरुआत जिला पंचायत के चुनाव से ही करने का संकल्प लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed