फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   thirty three corona patients died within 31 days in agra

आगरा में 31 दिनों में 33 कोरोना संक्रमितों ने तोड़ा दम, चिंताजनक है मौत का आंकड़ा

Sat, 13 Jun 2020 02:06 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 13 Jun 2020 02:06 PM IST
सार

  • आगरा में अब तक 1020 कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं। इनमें 849 लोग ठीक हो गए हैं, जबकि 58 मरीजों की मौत हो चुकी है। 

विज्ञापन
thirty three corona patients died within 31 days in agra
आगरा में कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में एक अप्रैल से लगातार कोरोना संक्रमण के मरीज मिल रहे हैं। एक भी दिन ऐसा नहीं गया, जिसे दिन संक्रमित न मिला हो। अब स्थिति और चिंताजनक होती जा रही है, क्योंकि संक्रमितों के साथ मरने वालों के आंकड़े में भी इजाफा हो रहा है। 
विज्ञापन


शुक्रवार को दो कोरोना संक्रमितों की मौत हुई। इनमें कौशलपुर निवासी 54 वर्षीय संक्रमित सांस रोगी और शाहगंज निवासी 64 वर्षीय बुजुर्ग हैं। जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने बताया कि दोनों कोरोना संक्रमित गंभीर बीमारियों से भी ग्रस्त थे।
विज्ञापन



जिले में अब तक 58 कोरोना संक्रमितों की मौत हो चुकी है। इनमें 25 मरीजों ने 70 दिन में दम तोड़ा था। इसके बाद 31 दिनों में 33 मरीजों की जान चली गई। वहीं, जिले में 12 जून तक 1020 लोग संक्रमित मिले हैं। इनमें 849 ठीक हो गए हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन

सात अप्रैल को हुई थी पहली मौत

उत्तर प्रदेश में पहली बार तीन मार्च को आगरा में कोरोना के पांच पॉजिटिव केस मिले। इसके 36 दिन बाद सात अप्रैल को पहली मौत 76 वर्षीय महिला की हुई। यहां से संक्रमित मृतकों की संख्या बढ़ी। 11 मई तक यह 25 हो गई। 

संक्रमण फैलने के पहले 70 दिनों में 25 मरीजों ने दम तोड़ा। मई के दूसरे सप्ताह तक मृत्यु दर तीन दिन में एक मरीज थी। 12 मई से 12 जून तक 31 दिनों में 33 मरीजों की आगरा में मौत हो चुकी है। बीते एक माह में औसतन हर दिन एक मरीज ने दम तोड़ा है।

रोज बढ़ रहे नए मरीज

उधर, नए कोरोना मरीज मिलने का सिलसिला भी नहीं थम रहा है। शुक्रवार को 12 संक्रमित मिले। इनमें देवरी रोड निवासी सात साल का बच्चा, 21 साल की युवती, ताजगंज निवासी 43 वर्षीय पुरुष और मलपुरा में 35 साल का युवक संक्रमित के संपर्क में आने से पॉजिटिव हुए। इनमें लक्षण मिलने के बाद जांच की गई। 

आगरा कैंट निवासी 27 साल का युवक ऑपरेशन के लिए भर्ती हुआ था। वहां टेस्ट पॉजिटिव आया। एमएम गेट निवासी 75 वर्षीय बुजुर्ग को सांस की तकलीफ होने पर जांच में संक्रमित मिले। शाहगंज निवासी 54 वर्षीय और 45 वर्षीय व्यक्ति समेत 12 नए मरीज मिले हैं।


संबंधित खबरें: 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed