फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Third degree torture in Firozabad: Police crossed all limits of brutality with youth anger among advocates

फिरोजाबाद में थर्ड डिग्री टॉर्चर: पुलिस ने युवक के साथ बर्बरता की पार कीं सभी हदें, अधिवक्ताओं में आक्रोश

Mon, 27 May 2024 02:03 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 27 May 2024 02:03 PM IST
सार

फिरोजाबाद के एका थाने में युवक के साथ पुलिस ने बर्बरता की सभी हदें पार कर दीं। इस घटना को लेकर अधिवक्ताओं में आक्रोश है। अधिवक्ता इस मामले में जिलाधिकारी से मुलाकात करेंगे। 
 

विज्ञापन
Third degree torture in Firozabad: Police crossed all limits of brutality with youth anger among advocates
police - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिरोजाबाद के एका थाने की पुलिस द्वारा बाइक चोरी के आरोप में युवक के साथ बर्बरता की सभी हदें पार कर दी थी। युवक की बेल्टनुमा पट्टे से पिटाई के बाद डंडे से पैर तोड़ने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। पुलिस ने थाने के सीसीटीवी कैमरों को खंगाला है। अधिवक्ता की मानें तो मामले को रफा-दफा करने को पुलिस फोन कर रही है।
विज्ञापन


मैनपुरी के थाना बिछवां क्षेत्र के नगला बलु निवासी नीरज अपने फूफा थाना एका के राजपुर निवासी हरदयाल के घर बाइक लेकर आया था। उसका फुफेरा भाई विपिन कुमार बाइक लेकर भागवत में चला गया था। बाइक वहां से चोरी हो गई थी। नीरज का आरोप था कि बाइक विपिन से बेच दी है। पुलिस ने विपिन व उसके भाई सुधीर को हिरासत में ले लिया था। परिजनों का आरोप है कि पुलिस को पैसे नहीं मिलने के कारण विपिन की रात भर में पिटाई की। जिसमें उसके पैर की हड्डी टूट गई। पीड़ित पक्ष इस मामले को लेकर एसएसपी से मिला था। 
विज्ञापन


उन्होंने जांच सीओ को सौंपी है। सीओ ने घटना की हकीकत जानने के लिए सीसीटीवी कैमरों को खंगाला है। विपिन के अधिवक्ता सतेंद्र सिंह ने बताया सीसीटीवी कैमरा चेक होने के बाद पता चला कि विपिन को एसओ के कमरे में पहले ले जाया गया। बाद में सिपाही पकड़कर ले जाते हुए दिखाई दे रहा है। इससे साफ है उसकी पुलिस कर्मियों ने पिटाई की है। पुलिस मामले को रफा-दफा करने के लिए फोन कॉल कर रही है। गाजियाबाद, मथुरा, आगरा तक से मिलने वालों से फोन कराए जा रहे हैं। अधिवक्ता ने बताया कि विपिन अनुसूचित जाति का है। इसलिए मामले की जांच मजिस्ट्रेट द्वारा कराई जाए, न की सर्किल ऑफिसर द्वारा। इसीलिए सोमवार को जिलाधिकारी से भेंटकर मामले की मजिस्ट्रेटी जांच कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ सिरसागंज अरूण कुमार चौरसिया ने बताया कि पिटाई के मामले की जांच की जा रही है। सीसीटीवी कैमरे खंगाले हैं। पीड़ित के साथ पुलिसकर्मियों से पूछताछ की जाएगी। जांच रिपोर्ट एसएसपी को सौंपेंगे। वहीं से कार्रवाई की जाएगी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed