फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Third degree given to Karni Sena workers houses vandalized action taken against outpost in-charge

UP: करणी सेना के कार्यकर्ताओं को दी थर्ड डिग्री, घरों में तोड़फोड़....चौकी प्रभारी पर हुई कार्रवाई

Tue, 20 May 2025 02:49 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 20 May 2025 02:49 PM IST
सार

आगरा पुलिस आयुक्त ने करणी सेना के कार्यकर्ताओं को थर्ड डिग्री देने वाले और ट्रांस यमुना क्षेत्र में दुकान को बुलडोजर से ढहाने के मामले में सख्त कार्रवाई की है। दोनों ही मामलों में चौकी प्रभारियों पर गाज गिरी है। 
 

विज्ञापन
Third degree given to Karni Sena workers houses vandalized action taken against outpost in-charge
ओकेंद्र राणा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के ताजगंज की एकता चौकी में करणी सेना के 11 कार्यकर्ताओं को थर्ड डिग्री देने के मामले में एकता चौकी प्रभारी को हटाया गया है। उनके स्थान पर दिल्ली गेट चौकी प्रभारी अभिषेक को भेजा गया है। दूसरी ओर ट्रांस यमुना में स्टेशनरी की दुकान को माल सहित बुलडोजर से ढहाने की घटना में चौकी प्रभारी ट्रांस यमुना को लाइन हाजिर किया गया है।
विज्ञापन




 

पुलिस ने चौकी में ले जाकर दी थर्ड डिग्री
ताजगंज के नौफरी गांव में 12 मई को करणी सेना युवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओकेंद्र राणा महाराणा प्रताप जयंती के कार्यक्रम में भाग लेने आए थे। कार्यक्रम की पूर्वानुमति नहीं थी। इस पर पुलिस ने कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम नहीं करने दिए। आरोप है कि ओकेंद्र राणा के जाने के बाद पुलिस ने 11 कार्यकर्ताओं को चौकी में थर्ड डिग्री दी।

ये भी पढ़ें -   UP: राकेश टिकैत का सिर कलम करने वाले को पांच लाख रुपये, इनाम रखने वाला अमित चौधरी गिरफ्तार


 
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस टीम पर घरों में तोड़फोड़ करने का आरोप
कार्यकर्ताओं ने जेल से छूटने के बाद पुलिस टीम पर घरों में तोड़फोड़ और थर्ड डिग्री देने के आरोप लगाए थे। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किए। इस पर सांसद राजकुमार चाहर और विधायक डॉ. धर्मपाल सिंह ने भी पुलिस के रवैये पर नाराजगी जताई थी। पुलिस आयुक्त दीपक कुमार ने एडीसीपी से जांच करवाई। घटना के बाद छुट्टी पर गए चौकी प्रभारी नीलेश कुमार को हटा दिया गया है। उनके स्थान पर दिल्ली गेट चौकी से अभिषेक को भेजा गया है।
 
विज्ञापन

दुकान ढहाने के मामले में भी कार्रवाई
वहीं ट्रांस यमुना कॉलोनी फेस-1 में स्टेशनरी की दुकान को खाली कराने के लिए बुलडोजर से दुकान ढहाने के मामले में ट्रांस यमुना चौकी प्रभारी धनंजय सिंह को लाइन हाजिर किया गया है। इस मामले में चौकी प्रभारी पर मिलीभगत के आरोप लगाए गए थे। दुकान स्वामी ने बुलडोजर से स्टेशनरी के लाखों के माल से भरी दुकान को ढहाया था। घटना की जांच के बाद पुलिस आयुक्त ने यह कार्रवाई की।

ये भी पढ़ें -  Agra: टक्कर लगने के बाद दो ट्रकों में लगी भीषण आग, केबिन में फंसा चालक...जिंदा जल गया, दो की हालत गंभीर



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed