Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Amit Chaudhary who had announced a reward of Rs 5 lakh for beheading Rakesh Tikait arrested

UP: राकेश टिकैत का सिर कलम करने वाले को पांच लाख रुपये, इनाम रखने वाला अमित चौधरी गिरफ्तार

Tue, 20 May 2025 07:54 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 20 May 2025 07:54 AM IST
सार

भाकियू (टिकैत) के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में साइबर थाने की पुलिस ने भाकियू (अटल) के अध्यक्ष अमित चौधरी को गिरफ्तार किया है।
 

विज्ञापन
Amit Chaudhary who had announced a reward of Rs 5 lakh for beheading Rakesh Tikait arrested
अमित चौधरी और राकेश टिकैत - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के अध्यक्ष राकेश टिकैत के व्यापारियों पर दिए बयान का विरोध हो रहा है। भाकियू अटल के अध्यक्ष अमित चौधरी ने टिकैत का सिर कलम करने पर पांच लाख का इनाम देने की घोषणा करते हुए वीडियो वायरल किया है। जांच के बाद साइबर सेल में केस दर्ज किया। इसके बाद आरोपी किसान नेता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन

 
Trending Videos

आगरा के भाकियू नेता अमित चौधरी ने राकेश टिकैत की व्यापारियों के विरुद्ध की गई टिप्पणी के जवाब में आपत्तिजनक वीडियो फेसबुक पर जारी किया था। उन्हें जान से मारने की धमकी दी थी। साइबर थाने में वीडियो के वायरल होने पर केस दर्ज किया गया था। सोमवार को आरोपी अमित चौधरी को सिकंदरा क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। डीसीपी सिटी सोनम कुमार ने बताया कि साइबर थाने के वांछित आरोपी को पकड़ा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed