Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Third 'Amrit Snan' (nectar bath) of Naga sadhus and saints at the Bateshwar folk fair today

Agra News: बटेश्वर लोक मेले में नागा साधु-संतों का तीसरा अमृत स्नान आज

Thu, 26 Nov 2026 12:30 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 26 Nov 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
Third 'Amrit Snan' (nectar bath) of Naga sadhus and saints at the Bateshwar folk fair today
बटेश्वर लोक मेला. के बाजारों मे उमड़ती भीड़ बटेश्वर मेला के. महिला बाजार मे खरीद करती महिलाएं ब
बटेश्वर। लोक मेले में कार्तिक दूज पर्व पर आज तीर्थधाम बटेश्वर की सप्तकोसी परिक्रमा देकर देशभर के साधु-संत भाला-त्रिशूल के हैरत अंगेज करतबों का प्रदर्शन करेंगे। परिक्रमा के बाद यमुना के मुख्य ब्रह्मलाल घाट पर साधु-संतो तीसरा अमृत (शाही) स्नान करेंगे। साथ ही लाखों की संख्या में श्रद्धालु यमुना में आस्था की डुबकी लगाकर भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे। इस दाैरान 101 शिव मंदिरों में वैदिक मंत्र गूंजेंगे। चारों संप्रदायों के नागा साधु-संत पांचवें महाकुंभ के जनक आचार्य महामंडलेश्वर बाबा बालकदास महाराज के शिविर पर एकत्र होंगे। वहां माला पहनाकर सभी संतों का स्वागत किया जाएगा। बैंड-बाजों और जयघोष के साथ सभी संत मुख्य ब्रह्मलाल मंदिर पहुंचेंगे। यहां से सुबह 7.30 बजे कड़ी सुरक्षा के बीच नागा साधु-संतों की सप्तकोसी परिक्रमा शुरू होगी। परिक्रमा मार्ग पर साधु-संत भाला, गदा, तलवार और त्रिशूल आदि पारंपरिक अस्त्र-शस्त्रों से हैरतअंगेज करतबों का प्रदर्शन करेंगे। कार्तिक दूज स्नान पर्व पर देशभर से आने वाले लाखों श्रद्धालु मोक्षदायिनी यमुना नदी में आस्था की डुबकी लगाकर और भगवान शिव का जलाभिषेक कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना करेंगे। यमुना तट पर स्थित 101 शिव मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना और धार्मिक अनुष्ठान भी होंगे। श्रद्धालु पितृ दोष निवारण, गृह क्लेश दूर करने और घर-परिवार में शांति व समृद्धि के लिए हवन-पूजन व अनुष्ठान कराएंगे।
विज्ञापन


भदावर राजघराने की प्रथम पूजा के साथ खुलेंगे मंदिर के पट
दूज स्नान पर्व पर सुबह 6 बजे ब्रह्मलाल महादेव मंदिर में परंपरागत रूप से प्रथम पूजा-अर्चना और अभिषेक भदावर राजघराने के सदस्य व पूर्व कैबिनेट मंत्री अरिदमन सिंह करेंगे। ब्रह्मलाल महादेव मंदिर के मुख्य पुजारी जयप्रकाश गोस्वामी ने बताया इस विशेष पूजन के दौरान वे बटेश्वर नाथ महादेव के शिवलिंग को सवा मन चावल से ढंकेंगे। राजघराने की पारंपरिक पूजा के बाद आम श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए मंदिर के पट खोले जाएंगे।
विज्ञापन


परिक्रमा मार्ग पर कड़े सुरक्षा इंतजाम
अंतिम अमृत स्नान, तीर्थ परिक्रमा और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। परिक्रमा मार्ग और घाटों के चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात रहेगा। सुरक्षा व कानून-व्यवस्था की कमान स्वयं मेला कोतवाल राजेश कुमार संभालेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed