{"_id":"657bee0ca776c2737509bcf1","slug":"thieves-were-defeated-by-the-central-lock-in-the-corner-market-could-not-steal-2023-12-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: किनारी बाजार में सेंट्रल लॉक से हार गए चोर, नहीं कर सके चोरी; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: किनारी बाजार में सेंट्रल लॉक से हार गए चोर, नहीं कर सके चोरी; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात
Fri, 15 Dec 2023 11:41 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 15 Dec 2023 11:41 AM IST
सार
इस तरह चोरी के प्रयास से सराफ दहशत में है। दुकान पर तड़के स्कूटर पर दो चोर आए थे। सब्बल से चार ताले तोड़े, लेकिन सेंट्रल लॉक नहीं तोड़ सके।
विज्ञापन
सीसीटीवी में कैद हुई वारदात
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के किनारी बाजार में बृहस्पतिवार तड़के एक दुकान का शटर खोलने की कोशिश की गई। स्कूटर से आए दो चोरों ने चार ताले तोड़ डाले। मगर, सेंट्रल लॉक नहीं खोल सके। इससे लौट गए। अब बाजार के सराफ दहशत में हैं। पुलिस सीसीटीवी कैमरों की मदद से जानकारी जुटा रही है।
सराफ रिंकू बंसल ने बताया कि उनके बराबर अग्रवाल जरी नाम से मनोज अग्रवाल की दुकान है। बृहस्पतिवार सुबह दुकान खोलने आए तो जरी की दुकान के चार ताले टूटे दिखे। सेंट्रल लॉक लगा था। सीसीटीवी फुटेज में दिखा तड़के करीब 4:45 बजे दो युवक स्कूटर से आए। एक सब्बल लिए था। चोरी न कर पाने पर चले गए। जानकारी पुलिस को दी लेकिन पुलिस खानापूर्ति करके चले गई।
रिंकू का कहना है कि उन्हें शक है कि चोर जरी की दुकान में घुसकर उनकी दुकान में सेंध लगाना चाहते थे। सराफ बाजार में जेवरों की करीब 250 दुकानें हैं। पहले चोर दीवार तोड़कर, शटर उठाकर लाखों के जेवरात ले गए थे। इसके बाद पुलिस की पिकेट लगी। रात में पुलिस बैरियर पर रहती है। सवाल उठता है कि चोर वारदात करके चले गए। पुलिस को भनक तक नहीं लगी।
विज्ञापन
पहरा बढ़ाया जाएगा
डीसीपी सिटी सूरज राय ने बताया कि सीसीटीवी कैमरों के फुटेज की मदद से चोरों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। बाजार में पुलिस का पहरा भी बढ़ाया जाएगा।