{"_id":"5c0a531dbdec22419f5c27e7","slug":"thieves-took-away-atm-with-cash-ib-mathura","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"रुपये चोरी न कर सके तो एटीएम ही उखाड़ ले गए चोर, पुलिस लगा रही सुराग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुपये चोरी न कर सके तो एटीएम ही उखाड़ ले गए चोर, पुलिस लगा रही सुराग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा
Updated Fri, 07 Dec 2018 04:31 PM IST
विज्ञापन
घटनास्थल पर छानबीन करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा में चोरी की घटनाएं थम नहीं रही है। चोरों के हौसले इतने बुलंद हैं कि नेशनल हाईवे 2 किनारे लगे एटीएम को ही उखाड़े ले गए। शुक्रवार सुबह जब घटना की जानकारी हुई तो लोग के होश उड़ गए। पुलिस चोरों का सुराग लगाने में जुट गई है। घटना छाता कोतवाली क्षेत्र की है।
बदमाश गुरुवार की देर रात हाईवे किनारे अकबरपुर में लगे ओरियंटल बैंक ऑफ कॉमर्स के एटीएम को उखाड़कर ले गए। पहले मशीन को तोड़कर कैश निकालने की कोशिश की मगर जब कामयाब नहीं हुए तो एटीएम को ही उठाकर ले गए। एटीएम में 8 लाख 17 हजार 200 रुपये की नकदी थी।
ओरियंटल बैंक ऑफ कॉमर्स की शाखा छाता क्षेत्र में हाईवे पर जीएल बजाज कॉलेज के गेट पर है। बैंक के बगल में बनी दुकान में एटीएम लगा हुआ है। गुरुवार की शाम को जब बैंक बंद हुआ तभी एटीएम बूथ का शटर गिराकर उसे भी बंद कर दिया गया था।

सीसीटीवी कैमरे में चिपकाया टेप
पुलिस का कहना है कि रात को करीब एक से डेढ़ बजे के बीच बदमाशों ने शटर का ताला तोड़ा और एटीएम तक पहुंच गए। दो सीसीटीवी कैमरे लगे थे, जिनमें एक पर टेप चिपका दिया, जबकि दूसरे को छत की तरफ घुमा दिया।
माना जा रहा है कि बदमाशों ने पहले एटीएम मशीन को तोड़ने की कोशिश की है लेकिन जब कामयाब नहीं हुए तो पूरा एटीएम ही ले गए। शुक्रवार को बैंक खुलने पर कर्मचारियों को जानकारी हुई। तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। एटीएम उखाड़ने की सूचना से पुलिस तंत्र में हड़कंप मच गया।
एसएसपी बबलू कुमार मौके पर पहुंचे और जानकारी ली। बैंक के मैनेजर रोहित साहू ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया है। एटीएम में 8 लाख 17 हजार 200 रुपये का कैश था। दो दिन पहले ही एटीएम में पैसा डाला गया था।