{"_id":"62e8fe24b68cc15b0359071a","slug":"thieves-took-a-bag-full-of-money-by-breaking-the-glass-of-a-drug-dealer-car-in-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: शातिरों ने तोड़ा व्यापारी की कार का शीशा, रुपये से भरा बैग ले गए चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: शातिरों ने तोड़ा व्यापारी की कार का शीशा, रुपये से भरा बैग ले गए चोर
Tue, 02 Aug 2022 04:06 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Tue, 02 Aug 2022 04:06 PM IST
सार
दवा व्यापारी की कार साकेत कॉलोनी में कोठी के बाहर खड़ी थी। वहीं पर इस घटना को अंजाम दिया गया। हालांकि इस मामले में एक संदिग्ध का पता चला है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन
दवा व्यापारी की कार का टूटा हुआ शीशा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा में साकेत कॉलोनी (शाहगंज) में सोमवार रात को दवा व्यापारी की कार उनके घर के बाहर खड़ी थी। शीशा तोड़कर चोर 50 हजार रुपये से भरा बैग उठा ले गए। पीड़ित ने पुलिस को जानकारी दी। साकेत कॉलोनी निवासी विक्रांत गौर की फार्मेसी है। उन्होंने बताया कि रात आठ बजे घर के बाहर कार खड़ी थी।
दवा व्यापारी अपने किसी काम में लगे थे। रात में किसी समय चालक की तरफ का शीशा तोड़कर बैग चुरा लिया गया। बैग में 50 हजार रुपये और कागजात थे। विक्रांत ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने जांच में पाया कि कोठी के पास ही चाय के खोखे पर दोपहर में कुछ युवक आए थे। नशा कर रहे थे। इस दौरान कार के पास जाकर देख रहे थे। दुकानदार के टोकने पर युवक चले गए।
पुलिस को शक है कि उन्होंने ही वारदात को अंजाम दिया है। एक युवक इंस्टाग्राम पर सक्रिय रहता है। पुलिस को उसकी फोटो मिली है। पुलिस उसके नाम और पते के बारे में जानकारी जुटा रही है।