फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Thieves Strike Shops Next to Police Station During CM’s Visit, CCTV System Also Stolen

UP: सीएम की सुरक्षा में पुलिस थी व्यस्त, चोरों ने उठाया इसका फायदा; थाने के बगल में दो दुकानों में की चोरी

Mon, 27 Jul 2026 09:52 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Mon, 27 Jul 2026 09:52 AM IST
सार

मुख्यमंत्री के आगरा दौरे के दौरान हरीपर्वत थाने के पास स्थित अखिलेश टावर की दो दुकानों में चोरी कर बदमाश लाखों रुपये का नकदी और सामान ले गए। चोर सीसीटीवी कैमरे और डीवीआर भी उखाड़ ले गए, जबकि पुलिस ने चार संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है।
 

विज्ञापन
Thieves Strike Shops Next to Police Station During CM’s Visit, CCTV System Also Stolen
सीसीटीवी में कैद हुआ संदिग्ध - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार और रविवार को आगरा में थे। सर्किट हाउस में रात में रुके हुए थे। उनकी सुरक्षा में पुलिस व्यस्त थी। इसका फायदा चोरों ने उठाया। दुस्साहसिक तरीके से थाना हरीपर्वत के बगल अखिलेश टावर की दो दुकानों के ताले तोड़कर लाखों रुपये का माल समेट ले गए। व्यापारियों ने आक्रोश जताया और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए। उधर, पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से चार संदिग्धों को पकड़ा है।
विज्ञापन


अखिलेश टावर में तीन तल पर 100 से अधिक दुकान हैं। इनमें चिकित्सकों के क्लीनिक, मेडिकल स्टोर, सैलून, बुटिक के अलावा होटल तक शामिल हैं। आवास विकास काॅलोनी निवासी एसपी सिंह और एमपी सिंह का प्रथम तल पर एक्यूप्रेशर क्लीनिक है। एमपी सिंह ने बताया कि वह एक्युप्रेशर की मशीन, कई रत्न और वास्तु से संबंधित सामान की बिक्री करते हैं।
विज्ञापन


सुबह 10 बजे मार्केट में आए होटल कर्मी ने दुकान का शटर टेढ़ा देखकर चोरी की जानकारी दी। चोर काउंटर में रखे 38 हजार रुपये, 60 हजार की धातु के यंत्र, रत्न आदि ले गए। सीसीटीवी कैमरे और डीवीआर भी उखाड़ लिए। इसी अंदाज में चोरों ने बालाजी मेडिकल स्टोर के ताले तोड़ दिए। दुकान मालिक कमला नगर निवासी अविनाश यादव ने बताया कि चोरों ने शटर के तालों को लोहे की सरिया से तोड़ा। इसके बाद पाैने दो लाख रुपये और 40 हजार की पेट संबंधी दवाएं ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनकी दुकान में कैंसर की दवाएं भी मिलती हैं। इनको चोरों ने हाथ नहीं लगाया। इसके साथ ही डीवीआर और कैमरे भी उखाड़कर ले गए। घटना की जानकारी पर दुकानदार जुट गए। एमपी सिंह का कहना था कि वह शिकायती पत्र लेकर थाने गए। पूरी बात पत्र में लिखी थी। यह देखकर पुलिसकर्मी भड़क गए। उनका कहना था शिकायत को कम शब्दों में लिखकर लाओ। इससे उनमें रोष है।

 स्कूटर पर कैप पहने दिखे संदिग्ध
पुलिस ने मार्केट में लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए। पता चला कि रात तकरीबन 12 बजे चार संदिग्ध कैप पहनकर आते नजर आए। वह मार्केट पीछे के हिस्से में बनी बस्ती के रास्ते से घुसे थे। उन्होंने चेहरों को छिपाए रखा था। दो स्कूटर सवार भी पुलिस को नजर आए। एक स्कूटर को मार्केट बाहर खड़ा किया था जबकि दूसरी को भूतल पर बनी दुकानों के सामने खड़ा किया था। दो घंटे तक घटना को अंजाम देने के बाद भाग गए। एक साल पहले भी गैस चूल्हे की दुकान को चोरों ने निशाना बनाया था। इस घटना का खुलासा नहीं हुआ। दो और दुकानों में चोरी से व्यापारियों में आक्रोश है। व्यापार मंडल अध्यक्ष टीएन अग्रवाल, जय पुरसनानी ने पहुंचकर घटना के खुलासे की मांग की।


एक ही गिरोह का हाथ, संदिग्धों से पूछताछ
डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि दोनों वारदात में एक ही गिरोह का हाथ होने की संभावना है। चोरों को पहले से जानकारी थी कि दुकानों में शनिवार के दिन ही कैश होता है। इसकी वजह से कि वो लोग दवाओं का भुगतान करते हैं। उन्हें यह भी जानकारी थी कि दवाएं काैन सी लेकर जानी हैं, काैन सी नहीं लेकर जानी है। मार्केट के पीछे की बस्ती से कुछ संदिग्ध पकड़े गए हैं। उनसे पूछताछ की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।


सात दिन में दूसरी वारदात से बढ़ी चिंता
घटना पर व्यापारी नेता टीएन अग्रवाल ने चिंता व्यक्त की। उनका कहना था कि थाने के बराबर में मार्केट है। यह ज्यादा सुरक्षित होनी चाहिए। इसके बावजूद थाने के सामने 7 दिन में दूसरी वारदात हुई है। मंगलवार को चोरों ने भीमसेन बैजनाथ मिष्ठान भंडार को निशाना बनाया था। दुकान मालिक योगेंद्र सिंघल का कहना है कि चोर बेसमेंट में बनी दीवार को तोड़कर अंदर घुसे। काउंटर में रखे 20 हजार रुपये, 15 हजार की मिठाई और चांदी के सिक्के ले गए। पुलिस से शिकायत की थी। मगर पुलिस ने मुहर तक नहीं लगाई। इसे दर्ज भी नहीं किया। आज तक घटना का खुलासा नहीं हो सका है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed