{"_id":"60793b538ebc3ecbe129825e","slug":"thieves-stolen-vault-from-the-logistic-company-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा: नाइट कर्फ्यू में फिर हुई वारदात, लॉजिस्टिक कंपनी से तिजोरी उठा ले गए चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: नाइट कर्फ्यू में फिर हुई वारदात, लॉजिस्टिक कंपनी से तिजोरी उठा ले गए चोर
Fri, 16 Apr 2021 12:52 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 16 Apr 2021 12:52 PM IST
सार
आगरा में नाइट कर्फ्यू लग चुका है। फिर भी रात में वारदात हो रही हैं।
विज्ञापन
अपराध
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा में नाइट कर्फ्यू लग चुका है। फिर भी रात में वारदात जारी हैं। थाना सिकंदरा के अरतौनी क्षेत्र में चोरों ने बुधवार रात लॉजिस्टिक कंपनी के वेयर हाउस को निशाना बनाया। टिनशेड तोड़कर घुसे चोर भारी-भरकम तिजोरी उठाकर ले गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। सीसीटीवी कैमरे के फुटेज में एक चोर नजर आया है।
विज्ञापन
सिकंदरा के कैलाश मोड़ निवासी धर्मेंद्र प्रताप सिंह का शिवांस लॉजिस्टिक के नाम से वेयर हाउस है। धर्मेंद्र प्रताप ने पुलिस को बताया कि 13 अप्रैल की रात को दो बजे चोरों ने उनके वेयर हाउस के पिछले हिस्से में लगी टिन शेड को काट दिया। इसके बाद कार्यालय रखी भारी-भरकम तिजोरी को उठाकर ले गए। तिजोरी में कंपनी में जमा किए गए तकरीबन सवा चार लाख रुपये रखे थे।
विज्ञापन
टिन शेड काटकर घुसे थे चोर
टिन शेड काटकर अंदर आते हुए एक चोर सीसीटीवी फुटेज में आया है। मगर, जाते हुए नजर नहीं आया। तिजोरी को कोई अकेला नहीं उठा सकता है। आशंका है कि उसके अन्य साथी भी मौजूद रहे होंगे। सूचना पर पुलिस ने जांच की, लेकिन चोरों के बारे में पता नहीं चल सका।
विज्ञापन
Trending Videos
पुलिस ने आसपास इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे भी चेक किए हैं। थाना सिकंदरा के प्रभारी निरीक्षक कमलेश सिंह ने बताया कि अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। चोरों का सुराग लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
व्यापारी की हुई थी हत्या
नाइट कर्फ्यू लगने के बावजूद शहर में चोरी की घटनाएं सामने आ रही हैं। सोमवार रात को फ्रीगंज स्थित तिरंगा अपार्टमेंट में व्यापारी की हत्या कर लूट की वारदात हुई थी। हत्यारोपी कार में आए थे। कार से ही भाग गए। यह कार कहीं चेकिंग में भी नहीं पकड़ी गई।
आगरा: व्यापारी की हत्या और लूट के बाद एनएच-2 से भागे थे आरोपी, पुलिस को मिले अहम सुराग
सजगता: अगर साइबर ठगी का शिकार हुए हैं तो तुरंत उठाएं यह काम, लूटी रकम आ सकती है वापस