यूपी: 28 पुलिस अधिकारियों के तबादले, आगरा मंडल के तीन जिलों में हुआ बड़ा फेरबदल
प्रदेश में 28 पुलिस अधिकारियों के तबादलों के तहत आगरा, मैनपुरी और मथुरा में नई तैनाती की गई है। आईपीएस शिवा सिंह को कानपुर नगर से आगरा में अपर पुलिस उपायुक्त बनाया गया है।
विस्तार
मैनपुरी में गाजियाबाद से पियूष कुमार सिंह को भेजा गया है और उन्हें अपर पुलिस अधीक्षक की जिम्मेदारी दी गई है। मैनपुरी में तैनात अभिषेक तिवारी का तबादला मुरादाबाद किया गया है, जहां उन्हें अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) बनाया गया है। वहीं मथुरा में मुजफ्फरनगर से अतुल कुमार चौबे को भेजा गया है और उन्हें अपर पुलिस अधीक्षक (सुरक्षा) की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
जिलावार तबादले
जिला आने वाले अधिकारी जाने वाले अधिकारी
━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━
आगरा शिवा सिंह आदित्य
मैनपुरी पियूष कुमार सिंह अभिषेक तिवारी
मथुरा अतुल कुमार चौबे —
