फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Thieves stole the temple for the third time in agra

आगरा: एक ही मंदिर में तीन महीने में तीसरी बार चोरी, वारदात से क्षेत्रीय लोगों में आक्रोश

Sat, 23 Apr 2022 12:07 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 23 Apr 2022 12:07 AM IST
सार

आगरा में चोर मंदिर और स्कूलों को निशाना बना रहे हैं। शहर के नौलक्खा स्थित श्री साईं धाम दुर्गा शनि मंदिर में तीन बार चोरी हो चुकी है। वहीं एक सरकारी स्कूल को 12 दिन में तीन बार निशाना बनाया गया है। 

विज्ञापन
Thieves stole the temple for the third time in agra
खुल पड़ा का मंदिर का दानपात्र - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के सदर क्षेत्र के नौलक्खा में श्री साईं धाम दुर्गा शनि मंदिर को चोरों ने तीन महीने में तीसरी बार निशाना बनाया। बृहस्पतिवार रात को मंदिर के तीन दानपात्रों से नकदी, पोशाक और मुकुट चोरी करके ले गए। घटना से क्षेत्र के लोगों में आक्रोश है। उन्होंने पुलिस से कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन


श्री साईं नाथ सेवा समिति के सचिव बीके गुप्ता ने बताया कि मंदिर में दो पुजारी गणेश शर्मा और गुड्डू शर्मा रहते हैं। तड़के पांच बजे पट खुलने के बाद रात दस बजे बंद होते हैं। शुक्रवार तड़के पुजारी आए तो मंदिर के अंदर दानपात्र टूटे पड़े थे। चोर मंदिर की पिछली दीवार से छत पर आए थे। इसके बाद पीपल के पेड़ के बगल की जगह से मंदिर के जीने के ताले तोड़कर अंदर घुस गए। तीन मूर्तियों के पास रखे दानपात्र को तोड़कर नकदी निकाल ली। इसके बाद साईं बाबा के पोशाक, मुकुट सहित अन्य सामान चोरी किया है।
विज्ञापन


बीके गुप्ता का कहना है कि जनवरी और मार्च में भी चोरों ने इसी तरह चोरी की थीं। तब भी पुलिस से शिकायत की थी। मगर, घटनाओं का खुलासा नहीं हो सका। इस वजह से चोर लगातार वारदात कर रहे हैं। इनमें किसी जानकार का हाथ हो सकता है। मंदिर के आसपास असामाजिक तत्वों का जमावड़ा रहता है। आशंका है कि वही लगातार वारदात कर रहे हैं। उधर, थाना प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार दहिया का कहना है कि मामले में कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

12 दिन में तीन बार विद्यालय को बनाया निशाना

रोहता स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय (कंपोजिट) में बृहस्पतिवार रात को चोरी के साथ तोड़फोड़ की गई। विद्यालय की प्रधानाध्यापक सुनीता सक्सेना ने बताया कि 12 दिन में तीन बार चोरी की वारदात हो चुकी हैं। 10 अप्रैल को ताले खोलकर चोर पंखे चोरी करके ले गए थे। इस दौरान बिजली की फिटिंग भी उखाड़ दी थी। मीटर चोरी कर लिया था। 17 अप्रैल की रात को ताले तोड़कर दो कमरों के पंखे ले गए। 

वहीं 20 अप्रैल की रात को सबमर्सिबल पंप की लाइन उखाड़कर ले जाने का प्रयास किया था। तार काट दिया था। बृहस्पतिवार रात को स्टाफ कक्ष की दीवार तोड़ी। इसके बाद अंदर प्रवेश किया। दो पंखे चोरी कर लिए। अलमारी में रखा सामान और खेलकूद का सामान तोड़ दिया। इसका पता शुक्रवार सुबह आने पर हुआ। उन्होंने सभी मामलों की सूचना पुलिस को दी। पहली बार में कोई कार्रवाई न होने से लगातार वारदात हो रही हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed