{"_id":"61c5631538f16d07f53693de","slug":"thieves-stole-shivling-from-shiv-temple-in-etah","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटा के प्राचीन शिव मंदिर में चोरी: चांदी से मढ़ा शिवलिंग चुरा ले गए चोर, स्थानीय लोगों में आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटा के प्राचीन शिव मंदिर में चोरी: चांदी से मढ़ा शिवलिंग चुरा ले गए चोर, स्थानीय लोगों में आक्रोश
Sat, 25 Dec 2021 12:16 AM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, एटा
अमर उजाला नेटवर्क, एटा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 25 Dec 2021 12:16 AM IST
सार
एटा में बेखौफ चोरों ने भगवान के मंदिर में ही सेंध लगा दी। चोर मंदिर से शिवलिंग चुरा ले गए।
विज्ञापन
मंदिर से शिवलिंग चोरी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एटा शहर में कचहरी रोड पर मुख्य डाकघर परिसर में स्थित मंदिर से चोर शिवलिंग को काट ले गए। शिवलिंग चांदी के पत्ते से मढ़ा हुआ था। रात में ही पुलिस ने दूसरा शिवलिंग स्थापित करा दिया, लेकिन बिना मुहूर्त और विधिविधान से की गई स्थापना पर लोगों ने विरोध जताया।
विज्ञापन
लोगों ने जताया विरोध
मंदिर करीब 75 वर्ष पुराना है। शिवलिंग को तांबे से मढ़वाया था। बाद में कमला चौहान ने चांदी से मढ़वा दिया। बृहस्पतिवार को अज्ञात लोग शिवलिंग को काटकर ले गए। शाम छह बजे मंदिर की पुजारिन मीना देवी आरती के लिए गईं, तो उन्होंने शिवलिंग कटा हुआ देखा। तांबे का नाग भी नहीं था। उन्होंने मोहल्ले के लोगों को जानकारी दी। इससे मंदिर में भीड़ लग गई। पुजारिन के बेटे अजय ने मामले की जानकारी डायल 112 पर दी। सूचना पर वहां पुलिस पहुंची। मोहल्ले के लोगों का कहना था कि दिनदहाड़े शिवलिंग काटकर ले जाना दुस्साहसिक घटना है।
विज्ञापन
नए शिवलिंग की स्थापना करा दी गई
मंदिर में देर रात तक लोगों की भीड़ जमा रही। सदर विधायक विपिन वर्मा डेविड, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उदय शंकर सिंह भी मौके पर पहुंचे। पुजारिन की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। रात में ही नए शिवलिंग की स्थापना करा दी गई। कमला नगर रेजीडेंसियल सोसायटी के सचिव राजेश चौहान ने कहा कि पूस का महीना चल रहा है, इसमें प्रतिमा स्थापित नहीं हो सकती। साथ ही बिना विधि-विधान और प्राण प्रतिष्ठा के यह नहीं होना चाहिए था। अगले महीने विधि-विधान के साथ प्राण प्रतिष्ठा कराई जाएगी।
विज्ञापन
30 वर्ष से पुजारिन कर रहीं है सेवा
मंदिर की पुजारिन मीना देवी ने बताया वह 30 वर्ष से मंदिर की सेवा कर रहीं हैं। इससे पहले मुन्नीलाल वशिष्ठ द्वारा मंदिर में पूजा की जाती थी।
टूटी दीवार से अंदर पहुंचे चोर
मंदिर के मुख्य द्वार पर ताला लगा रहता है। जबकि किनारे की दोनों दीवारें बीच में टूटी हुईं हैं। जिसमें व्यक्ति आसानी से अंदर जा सकता है। लोगों का अनुमान है कि चोर टूटी दीवार के माध्यम से ही अंदर घुसे होंगे। शुक्रवार को मंदिर के बाहर एक पुलिसकर्मी की ड्यूटी लगा दी गई। अन्य पुलिसकर्मी भी मंदिर के चक्कर लगाते रहे।
दोपहर के समय मंदिर में कोई नहीं था, उस समय घटना को अंजाम दिया गया है। उस स्थान पर दूसरी शिवलिंग स्थापित करा दी गई है। स्थानीय लोग जब चाहें, मुहूर्त के अनुसार प्राण प्रतिष्ठा करा सकते हैं। दो-तीन लोगों से संदेह के आधार पर पूछताछ की जा रही है। - कालू सिंह, सीओ सिटी